गुजरात: भाजपा नेता ने बीच सड़क पर महिला को पीटा

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
गुजरात: भाजपा नेता ने बीच सड़क पर महिला को पीटा

गुजरात में भाजपा के एक विधायक के द्वारा एक महिलाओं को लात और घूसों से पीटने की खबर सामने आ रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के द्वारा शेयर किया जा रहा है। वीडियो में महिला जमीन पर पड़ी चीख रही है और दो लोग उसे बेरहमी से पीट रहे हैं। आसपास के लोग खड़े होकर तमाशा देख रहे हैं। इस बीच पीछे से एक आदमी आकर नेताजी को रोकने की कोशिश करता है। इस वीडियो में महिला को पीट रहा शख्स बीजेपी का विधायक बलराम थवानी है। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद के नरोदा में पानी की आपूर्ति के खिलाफ यह महिला विरोध कर रहे लोगों में शामिल थी।

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक आदमी के द्वारा महिला के साथ किया जा रहा था। इसे बीच बलराम थवानी वहां आया और उसके साथ मिलकर महिला को पीटने लगा। महिला का नाम नीतू तेजवानी है और वह एनसीपी की समर्थक है। रविवार को अपने साथ हुई इस मारपीट के लिए नीतू ने विधायक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

समाचार एजेंसी से बात करते हुए महिला ने कहा  "मैं क्षेत्र में पानी की कम उपलब्धता के बारे में चर्चा के लिए बलराम से मिलने गई थी, वह आया और उसने थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। जब मेरे पति ने यह देखा तो वो मेरे बचाव में आये। तुरंत ही वहां बलराम के समर्थक आये और मेरे पति को डंडों से पीटने लगे। मेरे साथ विरोध कर रही महिलाओं को भी बलराम और उसके समर्थकों ने बुरी तरह पीटा।"

महिला द्वारा की गई रिपोर्ट में बलराम थवानी ने अपने जवाब में बताया की उसने महिला पर प्रहार  "आत्मरक्षा में" किया था। बताया गया है कि पहले उसके ऊपर ऑफिस में हमला किया गया था। महिला के बारे में उसने बताया कि उसे दुर्घटनावश चोट पहुंची है। रिपोर्ट के अनुसार उसने माफ़ी मांग ली है।

थवानी ने कहा “ मैं भावनाओं में आ गया था, मैं गलती स्वीकार करता हूँ, ये जानबूझकर नही किया गया था। मैं 22 वर्षों से राजनीति में हूँ, इससे पहले ऐसा कभी नही हुआ। मैं उनसे मांफी मांगूगा।”

GO TOP