भोजपुरी स्टार दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव, ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
भोजपुरी स्टार दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव, ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

भोजपुरी सितारे भी अब राजनीति में अपनी छवि बनाने में पीछे नही है। मनोज तिवारी, रविकिशन जैसे सुपर स्टार के बाद अब राजनीति की दुनिया में एक और भोजपुरी सितारे का नाम जुड़ गया है। भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' बीजेपी में शामिल हो गये है। दिनेश लाल यादव भोजपुरी एक्टर के साथ भोजपुरी सिंगर भी है और वे बिग बॉस कंटेस्टेंट भी रह चुके है। दिनेश लाल यादव भोजपुरी के सफल कलाकारों में से एक है। कई पार्टियाँ आजकल बड़े चेहरों को अपने पाले में लाने की कोशिश करती नजर आ रही है। बॉलीवुड सितारों के साथ साथ क्षेत्रीय भाषाओं के सितारे भी राजनीतिक चेहरे के रूप में देखने को मिल सकते है।

सूत्रों के अनुसार भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने अपने साथियों के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सामने उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसी के साथ भोजपुरी फिल्मों के जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ भी भाजपा पार्टी का हिस्सा बन गये है। दिनेश लाल यादव को उत्तर प्रदेश सरकार का सर्वोच्च सम्मान यश भारती से सम्मानित किया जा चुका है।

जानकारी के अनुसार निरहुआ को भाजपा अखिलेश यादव के सामने चुनाव में उतार सकती है। अगर निरहुआ को आजमगढ़ से लोकसभा का टिकट मिल जाता है तो भोजपुरी स्टार दिनेशलाल यादव और समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच में अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है। दिनेश लाल यादव निरहुआ मूलत: गाजीपुर उत्तर प्रदेश से हैं। निरहुआ भोजपुरी के सबसे महंगे सुपरस्टार्स में से एक है। वहीं भोजपुरी सुपर स्टार रवि किशन भी लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटे हुए हैं, उन्होंने इस बार चुनाव लड़ने की भी इच्छा व्यक्त की है लेकिन अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगें। रवि किशन का कहना है कि वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे यह पार्टी तय करेगी।

GO TOP