भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों जम्मू कश्मीर में आर्मी के लोगो के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। बता दें की धोनी 31 जुलाई से ट्रेनिंग पर हैं और वह 15 अगस्त तक आर्मी के लोग के साथ ही रहेंगे। धोनी आर्मी के जवानों के साथ ही रहते है और उनके साथ ही खाना खाते है। आए दिन सोशल मीडिया पर धोनी की नई नई तस्वीर वायरल हो रही है।

जिसमे कभी वे आर्मी के जवानों के साथ वॉलीबाल खेलते नज़र आते हैं तो कभी बन्दुक लिए खड़े रहते हैं। एक वीडियो में वे गाना गाते हुए भी नजर आये थे । हाल ही में उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही जिसमे धोनी खुद जूता पॉलिश करते नज़र आ रहे है। आप तस्वीर में देख सकते है की महेंद्र सिंह धोनी एक छोटे से कमरे में चेयर पर बैठे है और उन्होंने आर्मी की ड्रेस पहनी हुई है साथ ही वे जूता पॉलिश कर रहे है।

धोनी की यह तस्वीर देखकर फैंस उनकी तारीफ कर रहे है।

इसके पहले भी धोनी की कई तस्वीर और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुके है।

अधिक जानकारी के लिए नीचे पढ़े :

19 किलो वजन के साथ आतंक प्रभावित क्षेत्र में ड्यूटी करते नजर आएंगे धोनी