19 किलो वजन के साथ आतंक प्रभावित क्षेत्र में ड्यूटी करते नजर आएंगे धोनी

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
19 किलो वजन के साथ आतंक प्रभावित क्षेत्र में ड्यूटी करते नजर आएंगे धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों जम्मू कश्मीर में अपनी ड्यूटी निभा रहे है। उनकी तैनाती उग्रवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर के आवंतीपोरा में की गई है, जहां वो अगले दो सप्ताह तक ड्यूटी करेंगे। बुधवार को वह अपनी जिम्मेदारियों को अंजाम देने के लिए उग्रवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित दक्षिण कश्मीर के आवंतीपोर में तैनात सेना की टुकड़ी में शामिल हुए हैं।

आपको बता दें की वो 15 अगस्त तक अपनी 106 टीए बटालियन (पैराट्रूपर) के साथ रहेंगे। फिर उसके बाद वे बेंगलुरु चले जाएंगे। बता दें की महेन्द्र सिंह धोनी को वर्ष 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी गई थी। उन्हें यह रैंक भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट में मिली है।

बताया जा रहा है कि धोनी कुल 19 किलो वजन लेकर पट्रोलिंग करेंगे। इसमें उनकी वर्दी, एके 47 और सामान का वजन शामिल है। इस दौरान धोनी के पास तीन मैगजीन जिसका वजन पांच किलो, वर्दी तीन किलो, जूते दो किलो, तीन से छह ग्रेनेड चार किलो, हेल्मेट एक किलो, बुलेटप्रूफ जैकेट चार किलो सामान रहेगा। जिनका कुल वजन 19 किलो है।

आपको बता दें की धोनी ऑफिसर्स मैस में रह सकते थे लेकिन उन्होंने जवानों के साथ बैरक में रहने का फैसला किया है। वे इन जवानों के साथ ही खाना भी खाएंगे। हाल ही में उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमे महेंद्र सिंह आर्मी की ड्रेस पहने हुए है और आर्मी के जवानों के सामने “मैं पल दो पल का शायर हूँ” गाना गाते नज़र आ रहे है।

GO TOP