डांस के लिए मना करने पर पाकिस्तानी पति ने अपनी ही पत्नी को दोस्तों के साथ निर्वस्त्र कर पीटा

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
डांस के लिए मना करने पर पाकिस्तानी पति ने अपनी ही पत्नी को दोस्तों के साथ निर्वस्त्र कर पीटा

महिलाओ पर अत्याचार का मामला सदियों से चलता आ रहा है। ऐसी ही एक घटना हाल ही में पाकिस्तान में घटित हुई है। पीड़ित महिला ने बताया की उसके पति ने उसे अपने दोस्तों के सामने नाचने को कहा और जब महिला ने इससे इंकार कर दिया तो उसे निर्वस्त्र कर पीटा गया। इतना ही नहीं उसका सर भी मुंडा दिया गया। हालांकि पाकिस्तान ने उस शख्स को अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले की जानकारी तब मिल सकी जब सोशल मीडिया पीड़ित महिला ने पर एक वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो में वह जख्मी हालत में दिखाई दे रही है। इस महिला का नाम आसमा आजिज है और इसने सोशल मीडिया के द्वारा मदद करने को कहा।

बता दें की आसमा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की निवासी है। उन्होंने कहा की 4 साल पहले ही उनकी शादी फैसल से हुई थी। शादी के शुरुआती समय में उनके पति उनसे बहुत प्यार करते थे लेकिन शादी के छह महीने बाद उनके व्यवहार में बदलाव आया। वह शराब पीने लगे और उसके साथ मारपीट भी करते थे। आसमा तीन बच्चों की माँ है, उन्होंने बताया की उनके पति अक्सर अपने अश्लील दोस्तों को पार्टी के लिए घर पर बुलाते थे।

आसमा ने बताया की उनके पति मियान फैसल अपने तीन दोस्तों राशिद, फरजाना और अमजद के साथ घर पर थे। उसके बाद उनके पति ने असमा को डांस करने को कहा। आसमा ने मना करने पर वह हिंसक हो गए और उसे निर्वस्त्र कर उसका सिर मुंडवा दिया। इतना ही नहीं लोहे के पाइप से उसकी पिटाई भी की। आसमा ने कहा की मुझे फांसी पर लटकाने की धमकी भी दे रहे थे।  

कैसे भी करके वह वहां से भागने में सफल रही और उसने पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की लेकिन रिश्वत नहीं देने के कारण केस दर्ज नहीं किया गया।

आसमा ने बताया की फिर उनके पास सोशल मीडिया के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये मदद मांगी। बता दे की उनका अभी कोई सहारा भी नहीं है उनके माता पिता की मृत्यु हो चुकी है।

पाकिस्तान सरकार की मंत्री शिरीन माजरी ने आसमा के इस वीडियो के वायरल होने के बाद ट्विटर पर जानकारी दी की मंत्रालय ने इस मामले के बारे में संज्ञान ले लिया है और आसमा के पति मियां फैसल व उसके दोस्त राशिद अली को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। उन्हें  चार दिन की रिमांड पर भेजा गया है। आसमा की मेडिकल जांच भी कराई गयी जिसमे घावों के निशानों की पुष्टि भी हो गयी है।

GO TOP