चीन ने दी अमेरिका को युद्ध की धमकी, कहा ताइवान से दूर रहें

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
चीन ने दी अमेरिका को युद्ध की धमकी, कहा ताइवान से दूर रहें

अमेरिका और चीन में जारी ट्रेड वार में कुछ महीने शांती तो आई लेकिन ये लड़ाई अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है।दोनो देशों के बिच बहुत समय से तनातनी होती नज़र आ रही आ रही है।हाल ही में चीन ने रविवार को अमेरिका को युद्ध की धमकी देकर सनसनी फैला दी है।रविवार को चीन के रक्षामंत्री वेई फेंग ने अमेरिका को ताईवान के सुरक्षा मामलो से दूर रहने चेतावनी दी है।

कुछ दिन पहले हुए सिंगापूर के शांगरी ला में होने वाले एशिया के प्रीमियर डिफेन्स समिट में वेई फेंग ने कहा की अमेरिका के साथ उसका युद्ध दुनिया के लिए आपदा जैसा होगा। उन्होंने अमेरिका को चेतावनी दी कि वह ताइवान और दक्षिण चीन सागर के सुरक्षा मामलों में हस्तक्षेप न करे।फिर उन्होंने कहा की गर ताइवान से उसके संबंधों के बीच में कोई आता है तो बीजिंग उसके खिलाफ आवश्यकतानुसार बल प्रयोग पर विचार करेगा।

गौरतलब है की अमेरिका द्वारा ताईवान को सहयता दिया जाना चीन को पसंद नहीं है।इसके पहले चीन कई बार अमेरिका को धमकी दे चूका है।हाल के दिनों में अमेरिकी नौसेना के कई पोत ताईवान स्ट्रेट होकर ताईवान तक गए हैं। ताईवान स्ट्रेट ही चीन को ताईवान से अलग करता है। चीन ताईवान पर अपने अधिकार का दावा करता है।

चीन के अमेरिका को युद्ध की धमकी दिए जाने के बाद अब अन्य देश चिंतित हो गए हैं।ये सवाल भी उठने लगा है कि यदि युद्ध हुआ तो बाकी देशों का क्या होगा।  वैसे तो दोनों ही देश सैन्य शक्ति के मामले में कमजोर नहीं है, दोनों की अपनी-अपनी सैन्य क्षमता है।

GO TOP