उत्तराखंड: विधायक 'प्रणव सिंह चैम्पियन' ने हाथ में 4-4 पिस्टल लहराकर किया डिस्को, वीडियो वायरल

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
उत्तराखंड: विधायक 'प्रणव सिंह चैम्पियन' ने हाथ में 4-4 पिस्टल लहराकर किया डिस्को, वीडियो वायरल

उत्तराखंड के विवादित विधायक प्रणव सिंह चैम्पियन एक बार फिर मीडिया में सुर्खियाँ बटोर रहे हैं। इस बार भी उन्होंने अपनी पार्टी बीजेपी को शर्मसार करने वाली हरकत की है। इस बार उन्होंने किसी के साथ मारपीट या दुर्व्यवहार नही किया, लेकिन वे नशे की हालत में डिस्को करते हुए दिखाई दिए। नाचते हुए वे अपने हाथ और मुंह में तमंचे पड़के हुए दिखे।

हाल ही में अपने पैर का ऑपरेशन कराने के बाद प्रणव सिंह चैम्पियन अपने आवास लौटे थे। इस मौके पर उन्होंने अपने यहाँ दावत रखी थी। वे अपने साथियों के साथ नशे में धुत होकर डांस कर रहे थे। डांस करके समय उनके एक हाथ में रिवॉल्वर तथा दूसरे हाथ में कार्बाइन भी थी।

विधायक प्रणव सिंह हाथ में पिस्टल लहरा लहरा कर "लांबा लांबा घूँघट काहे को डाला ...." वाले गाने पर ठुमके लगा रहे थे। उनके साथ कमरे में मौजूद उनके समर्थक भी ठुमके लगा रहे थे। विधायक जी अपने हथियारों की नुमाइश कर रहे थे, वहीं उनके समर्थक कह रहे थे कि पूरे उत्तराखंड में सिर्फ आप ही ऐसा कर सकते हैं। इसका जवाब देते हुए प्रणव कहते हैं कि पूरे उत्तराखंड नही बल्कि पूरे देश में कोई उनकी तरह नही कर सकता। इसके कुछ देर बाद ही वे अपने राज्य उत्तराखंड के लिए अपशब्द बोलने लगते हैं।

बीजेपी ने प्रणव सिंह चैम्पियन की इन्हीं हरकतों के कारण उन्हें पार्टी से निष्कासित किया था। उनके इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर आते रहते हैं। इसके पहले प्रणव सिंह का एक और वीडियो आया था जिसमें वे एक पत्रकार को जान से मारने की धमकी देते हुए नज़र आये थे। उनके खिलाफ पत्रकार ने दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी।  

बीजेपी ने प्रणव सिंह चैंपियन को तीन महीने के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। उनके ऊपर पार्टी ने अनुशासनहीनता के चलते यह कार्यवाही की है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने प्रणव पर कार्यवाही करते हुए उन्हें 22 जून से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तीन महीने के लिए निलंबित किया था। जिसके कारण वे किसी भी पार्टी मीटिंग में शामिल नही हो सकते।

GO TOP