बेंगलुरु: अच्छे मानसून के लिए पानी से भरे बर्तन में बैठ कर पूजा कर रहे पुजारी

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
बेंगलुरु: अच्छे मानसून के लिए पानी से भरे बर्तन में बैठ कर पूजा कर रहे पुजारी

भीषण गर्मी के मौसम पड़ रही तेज धुप और गर्म हवाओं से हर कोई परेशान है। ऐसे में गर्मी से निजात पाने के लिए अब हर कोई मॉनसून का बेसब्री से इंतजार है। मानसून विभाग के रिपोर्ट के अनुसार अगले 5 दिन में कुछ राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इस बिच बेंगलुरु से एक अनोखी तस्वीर सामने आयी जिसमे पुजारी टब में बैठकर मोबाइल चला रहे है।

बात दे यह वायरल तस्वीर हालसुरु के सोमेश्वर मंदिर की है।बेहतर मानसून के लिए जंहा एक पुजारी हवन कर रहा है और वही दूसरे पुजारी एक पानी से भरे हुए बर्तन में बैठकर पूजा कर रहे और उनके हाथ में मोबाइल फ़ोन है। बताया जा रहा है कि ये मोबाइल में मौसम की जानकारी की पल-पल अपडेट ले रहे हैं। ऐसा भी हो सकता है कि ये मोबाइल में देखकर मंत्र पढ़ रहे हों।

उनके यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग यह फोटो देखकर मजाक उड़ा रहे है और तरह तरह की टिपण्णी कर रहे है।एक यूजर ने लिखा की- “पानी के टब में बैठकर PUBG खेलन से मानसून अच्छा नहीं होगा।

इसी के बिच मौसम विभाग ने खबर दी है की अगले पांच दिनों में नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, असम, मेघालय, केरल और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में जमकर बारिश हो सकती है।

GO TOP