बाबा रामदेव ने कहा ‘साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जेल की प्रताड़नाओं के कारण हुआ था कैंसर’

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
बाबा रामदेव ने कहा ‘साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जेल की प्रताड़नाओं के कारण हुआ था कैंसर’

भाजपा के कई दिग्गज नेताओं के बाद अब योग गुरु बाबा रामदेव भी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बचाव में आ गए हैं। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा को सिर्फ संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया था और फिर 9 साल तक लगातार यातनाएं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय सरकार ने उनके साथ आतंकियों के जैसा बर्ताव किया था। पटना साहिब लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के द्वारा पर्चा भरने के अवसर पर बाबा रामदेव ने ये बात कही। उन्होंने साध्वी प्रज्ञा को राष्ट्रवादी नेता करार दिया।

तत्कालीन सरकार को घेरते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि ये उनके गुनाह कि पराकाष्ठा थी। उन्होंने कहा कि साध्वी प्रज्ञा को सिर्फ संदेह के आधार पर गिरफ्तार करके 9 सालों तक शारीरिक और मानसिक प्रताड़नाएं दी गई और इसके कारण ही उनका शरीर कैंसर की चपेट में आ गया। उन्होंने कहा वे आतंकवादी नही बल्कि राष्ट्रवादी महिला हैं।

26/11 के आतंकी हमले में शहीद हुए एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे पर दिए गए बयान साध्वी प्रज्ञा का बचाव करते हुए बाबा रामदेव ने संवाददाताओं के सामने कहा कि हमें महिला के प्रति कुछ संवेदना दिखानी चाहिए और उसके मन की व्यथा और कड़वाहट को समझने की कोशिश करनी चाहिए। हो सकता है इसी कड़वाहट के कारण उन्होंने एटीएस प्रमुख के बारे में ऐसा बयान दिया हो। उन्होंने कहा करकरे को साध्वी प्रज्ञा के ‘हिन्दू आतंकवादी’ होने का शक था।

प्रज्ञा ठाकुर के लिए प्रचार करने के सवाल पर बाबा रामदेव ने पत्रकारों से कहा कि आपको सुर्ख़ियों देने के लिए जो बताया गया है वह पर्याप्त है उसी से संतुष्ट रहें। बाबा रामदेव ने कहा कि वे आमतौर पर किसी नेता के नामांकन भरने के समय उपस्थित नही रहते लेकिन रविशंकर प्रसाद को पाटलिपुत्र सीट के लिए मंगलकारी मानते हैं इसलिए यहाँ आये हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को भी देश के लिए मंगलकारी बताया।

GO TOP