घुड़सवारी कर स्कूल जाने वाली लड़की के मुरीद हुए आनंद महिंद्रा, कहा ‘ये मेरी हीरो है’

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
घुड़सवारी कर स्कूल जाने वाली लड़की के मुरीद हुए आनंद महिंद्रा, कहा ‘ये मेरी हीरो है’

हाल ही में केरल के थिस्सुर से एक घुड़सवारी करती स्कूली लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त वायरल हुआ है। इस वीडियो पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा द्वारा भी प्रतिक्रिया दी गयी है। इस वीडियो में एक स्कूली लड़की घोड़े पर बैठकर स्कूल जा रही नजर आती है।

एक न्यूज एजेंसी ने इस लड़की से बातचीत की जिसमे लड़की ने  बताया की क्यों उसने घोड़े पर सवार होकर स्कूल जाना शुरू किया। घोड़े पर सवार इस स्कूली लड़की का नाम कृष्णा है। उसने बताया की वह घोड़े पर बैठकर प्रतिदिन स्कूल नहीं जाती है। वह किसी खास दिन ही ऐसा करती है या फिर जब वह बोर हो जाती या परीक्षा के दिनों में ही वह ऐसा करती है। कृष्णा ने बताया गया कि जिस दिन यह वीडियो लिया गया उस दिन उसकी 10वीं की आखिरी बोर्ड की परीक्षा थी। आगे बात करने पर पता चला की वह कक्षा 7वीं से घुड़सवारी कर रही है और इतना ही नहीं अब उसने इसमें महारत भी हासिल कर ली है।

आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा-  ब्रिलिएंट! सड़क पर लड़कियों की शिक्षा सरपट दौड़ रही है… ये भी अतुल्य भारत है।

उन्होंने एक और ट्वीट किया और लिखा - क्या थिस्सूर में किसी के पास इस बच्ची और इसके घोड़े की तस्वीर है? मुझे वो तस्वीर चाहिए। मैं इसे अपना स्क्रीन सेवर बनाना चाहता हूं। ये मेरी हीरो है। बच्ची का स्कूल जाना मुझे भविष्य के लिए साकारात्मक बना रहा है।

इस वीडियो के बारे में कई लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगो ने इस लड़की को आज के युग की रानी लक्ष्मी बाई बताया है। किसी ने कमेंट में बच्ची को आज की लक्ष्मी बाई बता है। कुछ अन्य लोगो ने इसे पॉल्यूशन फ्री वातावरण बनाने की पहल बताया। कुछ लोगो ने लकड़ी के घुड़सवारी की तारीफ भी की।

GO TOP