पीएम मोदी का केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा पर पहना गया विशेष परिधान बना चर्चा का विषय

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
पीएम मोदी का केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा पर पहना गया विशेष परिधान बना चर्चा का विषय

चुनावों से फ्री होते ही पीएम मोदी केदारनाथ और बद्रीनाथ थाम की यात्रा की और मंदिरों में माथा टेका। इन यात्राओं के दौरान उन्होंने कई परिधान पहने जिसके कारण वह चर्चा का विषय भी बने।  पीएम मोदी के लिए खास परिधान उत्तराखंड के जौनसार बावर के विशेषज्ञ दर्जी रण सिंह के द्वारा तैयार किया गया था। इस विशेष परिधान को चोड़ा कहा जाता है। बता दे कि देहरादून में इन्वेस्टर्स समिट के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसे प्रधानमंत्री को प्रदान किया था।

जानकारी दे दें कि पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा के दौरान केदारनाथ गुफा में साधना करने पहुंचे थे और उन्होंने साधना करके वापस केदारनाथ मंदिर में दर्शन किये फिर वह बद्रीनाथ जाने लगे तो उन्होंने जौनसार बावर का पारंपरिक परिधान जिसे चोड़ा कहते है वह पहना था। इस  बात की  पुष्टि पीएम मोदी की यात्रा के दौरान ड्यूटी पर रहे उप निदेशक सूचना उत्तराखंड केएस चौहान ने की है।

उन्होंने जानकारी दे कि प्रधानमंत्री द्वारा पहना गया भूरे रंग का चोड़ा जौनसार बावर का एक पारंपरिक परिधान है। अक्टूबर 2018 में इस चोड़ा को देहरादून में हुए एक इन्वेस्टर्स समिट में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को भेंट किया था। चौहान ने यह भी बताया कि इस पारंपरिक परिधान को  चकराता के ग्राम ओडा निवासी विशेषज्ञ दर्जी रण सिंह से स्थानीय शुद्ध ऊन द्वारा तैयार करवाया था।

बता दें कि इससे पहले जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री के रूप में चकराता के दौरे पर आए थे, तब उस समय चकराता के तत्कालीन विधायक एवं उत्तर प्रदेश के मंत्री गुलाब सिंह ने भी उन्हें सफेद रंग का चोड़ा और बावरी टोपी भेंट की थी।

जौनसार बावर क्षेत्र का पारंपरिक परिधान चोड़ा है। जो की शुद्ध स्थानीय ऊन से निर्मित किया जाता है। चोड़ा क्षेत्र में अत्यधिक प्रचलित है। यह  विशेष कर सर्दियों में पहना जाता है। इससे पूरे शरीर  को गर्मी मिलती है।

GO TOP