विश्व के सबसे बड़े मुस्लिम बहुल देश की करेंसी पर क्यों छपी भगवान गणेश कि फोटो

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
विश्व के सबसे बड़े मुस्लिम बहुल देश की करेंसी पर क्यों छपी भगवान गणेश कि फोटो

बीते दिनों भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बयान दिया था जो आजकल बहुत चर्चा में है। दरअसल सुब्रमण्यम स्वामी ने भारतीय करेंसी के ऊपर धन की देवी माता लक्ष्मी की तस्वीर प्रिंट करने की सलाह दी है। उनसे जब पूछा गया  इंडोनेशिया की करेंसी पर भगवान गणेश जी की तस्वीर छपी थी तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि धन की देवी लक्ष्मी की तस्वीर नोट पर छाप कर भारतीय करेंसी में सुधार हो सकता है। इस पर किसी को बुरा मानने की आवश्यकता नहीं है।

गौरतलब है कि इंडोनेशिया और भारत की संस्कृति काफी हद तक समान है। परन्तु इंडोनेशिया दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश भी है और यहाँ पर हिन्दू धर्म का प्रभाव स्पष्ट तौर पर नजर आता है। यहाँ पर हिन्दू देवी देवताओं की पूजा की जाती है खासतौर पर भगवान गणेश जी कि क्योंकि भगवान गणेश जी को कला और बुद्धि का भगवान माना जाता है। इसी कारण से यहाँ की करेंसी पर भगवान गणेश की तस्वीर छपी थी।

बता दें की कुछ समय पहले इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था बिगड़ गई थी जिसके बाद कुछ अर्थशास्त्रियों ने विचार विमर्श करके 20 हजार के नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर छापी थी। बाद में इसे साल 1998 में हटा दिया गया था।

इस देश के आम जीवन से लेकर करेंसी में विविधता नजर आ जाती है। रामायण का मंचन इस देश की संस्कृति का एक अहम हिस्सा है। एक मुस्लिम देश में रामायण और महाभारत का अस्तित्व हैरान करता है परन्तु इंडोनेशिया अपनी हिन्दू धर्म के साथ जुड़ी सांस्कृतिक पहचान के साथ बहुत सहज है।

GO TOP