पहलवान सुशील कुमार लड़ सकते है दिल्ली की किसी सीट से चुनाव, जाने कौन सी पार्टी कर रहे हैं ज्वाइन

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
पहलवान सुशील कुमार लड़ सकते है दिल्ली की किसी सीट से चुनाव, जाने कौन सी पार्टी कर रहे हैं ज्वाइन

लोकसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की संभावना लगभग समाप्त हो गई है। गुरुवार को हुई बैठक में कांग्रेस ने अपने दिल्ली से उम्मीदवारों के लिए नाम तय कर दिए है। खबर आयी है की कांग्रेस पार्टी ओलंपिक मैडल विजेता पहलवान सुशील कुमार को चुनावी दंगल में उतार सकती है। जानकारी के मुताबिक सुशील कुमार पश्चिमी दिल्ली या दक्षिणी दिल्ली से किस्मत आजमा सकते हैं।

इसके अलावा कांग्रेस अन्य उम्मीदवारों के नाम भी बताये। कांग्रेस ने बताया पार्टी के पास चांदनी चौक से पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल, उत्तर पश्चिम सीट से दिल्ली के पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान, नई दिल्ली से राज्य इकाई के पूर्व प्रमुख अजय माकन और उत्तर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल के मैदान में होने की संभावना है।

इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने एक और बड़ा एलान करते हुआ कहा की पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को भी चुनाव लड़वा सकती है। कहा जा रहा है वो पूर्व दिल्ली से चुनाव लड़ सकती है। जानकारी के मुताबिक शीला दीक्षित ने इसका जवाब देने के लिए एक दिन का समय मांगा है। शीला दीक्षित के नज़दीकी सूत्रों के मुताबिक इनकार की स्थिति में उनके बेटे और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित पूर्वी दिल्ली से लड़ सकते हैं।

यदि शीला दीक्षित इस सीट से चुनाव लड़ती हैं तो यहां से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी की राहें आसान नहीं होंगी, वहीं भाजपा को भी अपना उम्मीदवार घोषित करने के लिए पुनर्विचार करना पड़ सकता है। बता दें कि दिल्ली में छठे चरण में 12 मई को वोट डाले जाएंगे और नतीजे 23 मई को आएंगे।

GO TOP