शुरूआती दिनों में जिन कंपनियों ने दिया था साथ, अब उनके लिए महेंद्र सिंह धोनी करते हैं मुफ्त में प्रचार

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
शुरूआती दिनों में जिन कंपनियों ने दिया था साथ, अब उनके लिए महेंद्र सिंह धोनी करते हैं मुफ्त में प्रचार

जो बुरे वक्त में साथ दे उसे कभी नहीं भूलना चाहिए। ये कहावत तो पुराने समय से चली आ रही है लेकिन इसे बहुत कम ही लोग फॉलो करते है। परन्तु इस बात को महेंद्र सिंह धोनी बखूबी जानते है और इस पर अमल भी करते है।

बता दें कि पिछले महीने से सभी क्रिकेट मैचों में देखा जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी एक पारी मे अलग अलग बल्ले बदलते रहते हैं और इतना ही नहीं उनके स्पॉन्सर भी अलग अलग होते है। वह  आजकल SG, SS, BAS कंपनी के बल्‍ले का उपयोग कर रहे हैं।

इस विषय में धोनी के मैनेजर ने जानकारी दी कि वह ऐसा करके अपने स्‍पॉन्‍सर्स का अहसान उतार रहे हैं जिन्‍होंने उनके करियर को बनाने में उनकी सहायता की थी। एमएस धोनी के मैनजर अरुण पांडे ने कहा कि, 'वह बड़े दिल का आदमी है। यह सही है कि वह अलग-अलग ब्रांड के बल्‍ले इस्‍तेमाल कर रहा है। लेकिन वह इसके लिए पैसे नहीं ले रहा है। अपने करियर के अलग-अलग चरणों में की गई मदद के लिए वह उनका शुक्रिया जता रहे हैं।'

पांडे ने यह भी बताया कि अब धोनी को पैसों की जरूरत नहीं है। उनके पास पर्याप्‍त पैसे हैं।  उन्‍होंने आगे कहा कि, 'वह उन बल्‍लों को गुडविल जेस्‍चर के रूप में उपयोग कर रहा है।’  

पिछले साल SG और BAS के अतिरिक्त धोनी को स्पार्टन का बल्ला भी इस्तेमाल करते देखा गया था। ऑस्‍ट्रेलियन कंपनी स्‍पार्टन से पिछले साल तक उनका बल्ले के स्टीकर का करार था। परन्तु  धोनी को स्‍पार्टन कंपनी ने तय रकम नहीं दी जिससे उन पर धोनी ने केस कर दिया है।

BAS के मालिक ने बताया कि उनका जुड़ाव धोनी से बहुत पुराना है, जिसे धोनी की बायोपिक फिल्म मे भी दर्शाया गया है। धोनी अब इनका आभार इस तरह व्यक्त कर रहे हैं। धोनी का किसी भी कम्पनी से वर्तमान मे कोई करार नहीं है।

GO TOP