शास्त्री ने दी जानकारी, धोनी जल्द ही करने वाले हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
शास्त्री ने दी जानकारी, धोनी जल्द ही करने वाले हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी

पिछले वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के साथ सेमीफाइनल में धोनी रन आउट हो गए थे जिसके बाद दर्शकों ने टीम इंडिया की जीत की उम्मीद ही खो दी थी और भारत वर्ल्ड कप 2019 से बाहर हो चुका था। तब से लोग कयास लगा रहे हैं कि धोनी जल्द ही क्रिकेट से सन्यास लेने वाले हैं। भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने एक इंटरव्यू के दौरान इस सवाल पर जवाब दिया।

रवि शास्त्री ने बताया कि टीम इंडिया में वापसी का निर्णय धोनी का होगा। वो एक महान खिलाड़ी हैं और वो खुद को टीम इंडिया पर थोपना नहीं चाहेंगे। मैं उनको जानता हूँ।  वो ब्रेक लेना चाहते थे और वो आईपीएल में खेलेंगे, तो इससे किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है।

शास्त्री ने आगे कहा "धोनी तभी टीम इंडिया के लिए दावा करेंगे जब उन्‍हें लगेगा कि वे खेल सकते हैं। यह फैसला आईपीएल के बाद में लिया जा सकता है। जब उन्‍हें लगेगा कि वे भारतीय टीम में खेल सकते हैं तो उन्‍हें कौन रोकेगा।"

शास्त्री ने पहले भी धोनी का बचाव करते हुए कहा था कि "5 साल देश के लिए क्रिकेट खेलने वाले धोनी को पता है कि उन्हें कब क्रिकेट को अलविदा कहना है। धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए जो किया है उससे उन्होंने अपने अनुसार संन्यास पर फैसला लेने का अधिकार हासिल किया है।"

शास्त्री ने आगे कहा "धोनी ने देश के लिए कई उपलब्धियाँ हासिल की हैं। लोग इतनी जल्दी में क्यों हैं कि वह संन्यास ले लें? शायद उनके पास बात करने के लिए कोई और मुद्दा नहीं है। वह खुद और जो भी उन्हें जानते हैं- सभी को पता है वह जल्दी ही इस खेल से दूर हो जाएंगे।"

GO TOP