Viral Video: माँ दुर्गा की प्रतिमा का चमत्कार, आरती के समय प्रतिमा ने बदले चेहरे के भाव

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
Viral Video: माँ दुर्गा की प्रतिमा का चमत्कार, आरती के समय प्रतिमा ने बदले चेहरे के भाव

लोग कहते है की प्रभु की लीला अपरमपार। भगवान क्या क्या चमत्कार करते है यह वह ही जानते है। आपने भगवान की पूजा अर्चना भी की होगी। परंतु क्या आपने कभी भगवान की प्रतिमा के हावभाव में परिवर्तन होते देखा है? बता दें कि यह सच है और इसे आप भी वीडियो में देख सकते है। इन दिनों सोशल मीडिया पर मां दुर्गा की प्रतिमा का एक वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो 45 सेकेंड का है लेकिन इस वीडियो को देखकर सभी अचरज में है। इस वीडियो में जैसे जैसे-जैसे आरती आगे बढ़ रही है माता के चेहरे के हावभाव वैसे-वैसे बदल रहे है।

45 सेकेंड के इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है, क्योंकि जैसे-जैसे आरती आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे माता के चेहरे के हावभाव बदल रहे हैं।

इस वीडियो में सामने पुजारी हैं, जो मां दुर्गा की आरती उतार रहे हैं। आरती उतारते समय जैसे जैसे आरती की रोशनी घूमती है, माता के चेहरे का भाव भी परिवर्तित होते है। लोग इसे देखकर हैरान हैं साथ ही इस तरह की प्रतिमा को बनाने वाले कलाकार की तारीफ भी कर रहे हैं।

इस वीडियो के वायरल होने की बात कहे तो इसे ट्विटर पर @mechirubhat नाम के यूजर ने शेयर किया है।  यह वीडियो 3 अगस्‍त को सुबह लगभग 11:30 बजे शेयर किया है। इसे अब तक 5.6k बार देखा जा चुका है और 900 से ज्यादा बार रीट्वीट किया जा चुका है।

GO TOP