साल 2020 में किन राशियों की खुलेगी किस्मत और किनके लिए रहेगा मिला जुला?

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
साल 2020 में किन राशियों की खुलेगी किस्मत और किनके लिए रहेगा मिला जुला?

अपनी अच्छी बुरी यादों के साथ साल 2019 अब बस खत्म ही होने वाला है। नया साल दस्तक देने को है। साल 2020 को लेकर बहुत सारे लोगों ने कई सपने पाल रखे होंगे की यह साल उनके भाग्य के ताले को खोलने की चाबी अपने साथ लेकर आ रहा है। ज्योतिषियों ने भी साल 2020 के लिए ज्योतिषीय गणनाएं की हैं जिससे पता चलता है की यह साल कई राशियों के लिए बहुत ज्यादा लाभदायक सिद्ध होने वाला है।

आइये विस्तार से जानते हैं की किन राशि के लोगों के लिए आने वाला साल कैसा फल देने वाला होगा।

मेष:

साल 2020 मेष राशि के अंतर्गत आने वाले लोगों के लिए बेहतरीन साबित होने वाला है। इस साल मेष राशि के लोगों को आर्थिक और कारोबार के मामले में काफी सफलताएँ मिल सकती हैं। इस साल विवाह और परिवार संबंधित समस्या का भी निदान हो जायेगा। आपको इस वर्ष अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरुरत है क्योंकि इस साल आपको मुख्य रूप से हड्डियों और सांस सम्बन्धी समस्याओं का योग है इसलिए इन मामलों में ज्यादा सतर्कता बरतें और सूर्य की उपासना पूरे साल जरूर करते रहे।

वृष:

साल 2020 वृष राशि के लोगों के लिए मिला जुला कहलायेगा। आपको इस साल आर्थिक और संपत्ति सम्बन्धी मामलों में सफलता प्राप्त होगी साथ ही रुके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। इस साल आपको करियर में सफलता मिल सकती है परन्तु स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से भी दो चार होना पड़ सकता है। आपको इस साल शनि देव की उपासना करने से लाभ होगा।

मिथुन:

साल 2020 मिथुन राशि के लोगों के मिला जुला रहेगा। इसकी शुरुआत जहाँ मध्यम होगी तो वहीं मध्य में यह उत्तमता की तरफ बढ़ेगी। इस साल करियर में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है साथ ही वाहन और संपत्ति के योग भी आपके लिए बन रहे हैं। अपनी निजी जिंदगी में लापरवाही न बरतें और इस साल हनुमान जी की उपासना करें।

कर्क:

साल 2020 कर्क राशि के लोगो को राहत प्रदान करने वाला हो सकता है। बड़ी समस्याएं सुलझ सकती हैं और करियर तथा धन जैसे मामलों में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। इस साल स्थान परिवर्तन का भी योग बन रहा है और आप विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। आपके विवाह का योग भी इस साल बन रहा है। इस साल आप शनि देव की आराधना करें।

सिंह:

साल 2020 सिंह राशि के लोगों के लिए नई उम्मीद लेकर आएगा। इस साल आर्थिक और करियर से संबंधित परेशानियां दूर हो जाएँगी। आपको इस साल संतान पक्ष से भी सहायता मिलने के योग हैं जिससे पारिवारिक तालमेल और बेहतर होगा। इस साल आपको चोट-चपेट और हड्डियों की परेशानी हो सकती है इसलिए इनका ध्यान रखें। सूर्य देव और गणेश जी की आराधना ज़रूर करें।

कन्या:

साल 2020 कन्या राशि के लोगों के लिए अच्छी सौगात लेकर आने वाला है। इस वर्ष नौकरी और रोजगार में सफलता हासिल होगी और साथ ही निजी दाम्पत्य जीवन तथा विवाह सम्बन्धी परेशानी भी दूर हो जाएगी। मुकदमे और संपत्ति से जुड़े विवादों से दूर रहने में ही भलाई है। आप मां दुर्गा की आराधना करें।

तुला:

साल 2020 तुला राशि के लोगों के लिए कई मायनों में अच्छा रहने वाला है। राशि फल 2019 के अनुसार इस साल करियर, शिक्षा और आर्थिक क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। वहीं पारिवारिक और प्रेम जीवन भी सुखद व्यतीत होगा।

वृश्चिक-

साल 2020 में वृश्चिक राशि वालों के लिए माध्यम रहने वाला है और साल के आरम्भ में ही नौकरी में समस्या के योग बन रहे हैं। आपके ही गलत फैसले और अहंकार की वजह से आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। हालाँकि वर्ष के मध्य तक आते आते स्थितियाँ सुधरेंगी। इस दौरान लाइफ पार्टनर या फिर किसी मित्र से अच्छा सहयोग मिलेगा। आप विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

धनु:

इस साल आपको करियर में बदलाव करना पड़ सकता है जो बड़ी सफलता दिला सकती है। इस साल स्थान और निवास परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। आपको परिवार से दूर भी रहना पर सकता है। अपने क्रोध को नियंत्रण में रखें और शनि देव की आराधना करें।

मकर:

साल 2020 मकर राशि वालों के लिए मिला जुला रहने वाला है। इस साल जहाँ स्वास्थ्य में सुधार होगा वहीं वर्ष के आरम्भ में करियर से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है। पर कुछ समय बाद ये परेशानियां दूर भी हो जाएँगी। इस साल आप अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें और शनि मन्त्र का जप करें।

कुम्भ:

साल 2020 कुम्भ राशि वालों के लिए कुछ मामले में बेहतर को कुछ मामले में माध्यम साबित होगा। धन के मामले में जहाँ यह वर्ष मध्यम होगा वहीं स्वास्थ्य के मामले में यह लाभकारी होगा और आपकी स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं दूर होंगी। आपको भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।

मीन:

साल 2020 मीन राशि वालों के लिए अच्छा साबित होगा। करियर की परेशानी दूर होगी और आर्थिक तौर पर भी आप बेहतर होंगे। वर्ष के आरम्भ में ही रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे। अगर व्यापार करते हैं तो आपको व्यापार और साझेदारों पर ध्यान रखना होगा। सूर्य देव की उपासना करें, जल अर्पित करें और एक रुद्राक्ष पहने।

GO TOP