सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म URI के बाद विक्की कौशल अब नजर आएंगे फिल्म “अश्वत्थामा” में

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म URI के बाद विक्की कौशल अब नजर आएंगे फिल्म “अश्वत्थामा” में

इस साल 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' सुपरहिट फिल्म रही थी जिसे लोगो ने बहुत पसंद किया। इस फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में विक्की कौशल नजर आये थे। उरी फिल्म का डायरेक्शन आदित्य धर ने ही किया था और प्रड्यूस रॉनी स्क्रूवाला द्वारा किया गया था। यह फिल्म सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित थी जिसमे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में यह स्ट्राइक की गयी थी।

अब आपको बता दे कि विक्की कौशल अब आदित्य धर की फिल्म “अश्वत्थामा” में दिखाई देंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर-प्रड्यूसर भी वही रहेंगे जिन्होंने उरी को बनाया था। अश्वत्थामा का किरदार विक्की कौशल निभाने वाले है। फिल्म मेकर्स इस फिल्म के जरिये वापसी करना चाहते है। बता दे कि इस फिल्म के लिए काम आदित्य धर उरी के रिलीज होने से पहले से ही कर रहे है। बड़े स्तर पर इस फिल्म का निर्माण कार्य शुरू है साथ ही फिल्म की शूटिंग इसी साल में पूरी की जाएगी।

अश्वत्थामा के बारे में आपको जानकारी दे दें कि वह महाभारत में एक महान योद्धा थे। जो की गुरु द्रोणाचार्य और कृपि के बेटे थे। महाभारत में कौरवों की ओर से उन्होंने युद्ध लड़ा। माना जाता है कि अश्वत्थामा अमर है। वह तब तक इस घरती पर जीवित रहेंगे जब तक की कलयुग का अंत नहीं होता है। यह भी कहा जाता है की कई लोगो द्वारा उन्हें आज भी देखा जाता है।

विक्की कौशल के पास इस समय कई फिल्में है जिसमे वह एक अनाम हॉरर फिल्म भी कर रहे है इसके अलावा वह शूजित सरकार की ऊधम सिंह पर बन रही बायोपिक में भी नजर आएंगे और करण जौहर की 'तख्त' भी करने वाले है।

अश्वत्थामा के लिए विक्की जल्द ही शूटिंग शुरू करने वाले है। यह फिल्म 2020 तक रिलीज हो जाएगी। अब उरी के बाद दर्शकों को अश्वत्थामा का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

GO TOP