बॉक्स ऑफिस पर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद विक्की कौशल अब बनेंगे फील्ड मार्शल मानेकशॉ

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
बॉक्स ऑफिस पर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद विक्की कौशल अब बनेंगे फील्ड मार्शल मानेकशॉ

हमारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पिछले कुछ सालों से देश प्रेम या देश भक्ति को परदे पर खूब दिखाया जा रहा है। कभी कोई एक्टर भगत सिंह बनकर स्क्रीन पर अपनी जान दे देता है तो कभी कोई युद्ध में दुश्मनों को मौत के घाट उतार देता है। कुछ समय पहले बॉलीवुड में राज़ी, उरी, मणिकर्णिका, केसरी जैसी मूवीज आयी थी। उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में विक्की कौशल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब विक्की एक बार फिर देशभक्ति से जुड़ी फिल्म में नज़र आएंगे। विक्की मेघना गुलजार की फिल्म में नजर आने वाले हैं।

राज़ी मूवी में कमाल का काम करने के बाद विक्की कौशल एक बार फिर डायरेक्टर मेघना गुलजार की नई फिल्म ‘सैम’ में नज़र आने वाले है। मेघना फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर फिल्म बना रही हैं। मानेकशॉ भारतीय सेना के चीफ थे जिनके नेतृत्व में भारत ने सन् 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय प्राप्त की थी। आज उनकी पुण्यतिथि है, इस मौके पर मेघना गुलजार ने अपनी फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया है। विक्की कौशल इस फिल्म में मानेकशॉ के रोल में नजर आएंगे।

फर्स्ट लुक में विक्की कौशल हूबहू फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ दिख रहे है। फैंस उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे है। फिल्म के बारे में मेघना ने बताया कि फिल्म राजी की शूटिंग के समय ही उन्होंने सैम मानेकशॉ की कहानी को लेकर विक्की कौशल से बात की थी। मैंने बस विक्की को यूं ही फोन किया और वो मेरे पास ही थे तो मैंने उन्हें कोल्ड कॉफी पीने के लिए बुलाया। हम दोनों ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के बारे में बात की। विक्की उस समय यूएस जाने वाले थे तो उन्होंने कहा कि वो स्क्रिप्ट नहीं पढ़ना चाहते और वो इस फिल्म को करेंगे।

फिल्म साइन करने के बाद विक्की ने कहा- मैं खुद सैम मानेकशॉ के बारे में नहीं जानता लेकिन मेरे माता-पिता ने मुझे बताया है कि वो कितने निडर देशभक्त थे। मैंने पहली बार उनके बारे में तब पढ़ा था जब मैं 1971 की इंडो-पाक वॉर के बारे में पढ़ रहा था। विक्की ने बताया ये फिल्म साल 2021 में शूट होना शुरू होगी।

GO TOP