कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं उर्मिला मातोंडकर, मुंबई से लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं उर्मिला मातोंडकर, मुंबई से लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव

‘रंगीला गर्ल’ उर्मिला मातोंडकर बॉलीवुड में तो अपने जलवे बिखेर ही चुकी है अब उर्मिला जल्द ही आपको राजनीतिक सफर की शुरुआत करते भी नजर आ सकती है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उर्मिला मातोंडकर को टिकट दे सकती है। कांग्रेस पार्टी मुंबई नॉर्थ सीट से एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर को चुनावी मैदान में उतार सकती है। वैसे भी कांग्रेस पार्टी मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट पर बीजेपी को कड़ी टक्कर देने की जद्दोजहद में लगी हुई है। ऐसे में ये कांग्रेस के लिए एक बड़ी चुनौती है किसी ऐसे प्रत्याशी का चयन करना जो बीजेपी के सामने टिक सके।

इससे पहले इस सीट से अभिनेता गोविंदा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके है, 2004 में उन्होंने इस सीट से जीत हासिल की थी। अगर कांग्रेस उर्मिला को टिकट दे देती है तो वो दूसरी बॉलीवुड हस्ती रहेंगी जो इस सीट के लिए चुनाव लड़ेंगी। मुंबई नार्थ सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है ऐसे में ये सीट हासिल करना कांग्रेस पार्टी के लिए किसी चुनौती से कम नही होगा। इससे पहले ख़बरे आ रही थी की कांग्रेस इस सीट के लिए बिग बॉस फेम शिल्पा शिंदे और मराठी एक्ट्रेस असावरी जोशी को टिकट दे सकती है। पर अभी कांग्रेस पार्टी का मन बदलता नजर आ रहा है।

इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस की ओर से संजय निरुपम ने चुनाव लड़ा था लेकिन उनको बीजेपी के गोपाल शेट्टी से हार का सामना करना पड़ा। इस बार कांग्रेस गोपाल शेट्टी को हराने के लिए किसी ग्लैमरस चेहरे का फायदा लेना चाहती है। बता दें कि मुंबई की 6 लोकसभा सीटों के लिए चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा और इसी दिन राज्य की 17 अन्य सीटों के लिए भी वोट डाले जाएंगे।

GO TOP