उमा भारती का प्रियंका गाँधी पर निशाना: जिसके पति पर चोरी का आरोप उस पर लोगो की क्या होगी राय?

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
उमा भारती का प्रियंका गाँधी पर निशाना: जिसके पति पर चोरी का आरोप उस पर लोगो की क्या होगी राय?

लोकसभा चुनाव के लिए गरमा गर्मी चल रही है। पार्टियों के मध्य तकरार ही शुरू है। जिसके चलते बीजेपी की केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने  कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए एक बयान दे डाला है। मीडिया से बातचीत के दौरान उनसे प्रश्न किया गया की प्रियंका गाँधी के आने से क्या असर होने वाला है इसके उत्तर में प्रियंका गाँधी पर निशाना साधते हुए उमा भारती ने कहा कि प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा एक चोरी में आरोपी है। आगे उन्होंने कहा कि 'कुछ नहीं, जिसका पति चोरी के आरोप में हो, उसको तो लोग किस नजर से..., चोर की पत्नी को किस नजर से देखा जाता है, हिन्दुस्तान उसी नजर से देखेगा उनको।'

इससे पहले भी वह विपक्ष पर कई बार निशाना साध चुकी है। बता दें की भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने इस बार लोक सभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था इसमें उन्होंने यह भी कहा था की यदि वह लोकसभा चुनावों में उतरेंगी तो वह झाँसी से लड़ना पसंद करेंगी। उन्होंने कहा की उनकी पार्टी ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया जिसकी उन्हें प्रसन्नता है।

उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के मामले में कहा कि ''राम मंदिर के लिए किसी आंदोलन की आवश्यकता नहीं है। इस मामले के लिए माननीय अदालत ने बताया था कि ये मसला आस्था के विवाद का नहीं है बल्कि ज़मीन का विवाद है। इसके लिए 2010 में फ़ैसला हुआ था कि मध्य का डोम राम लला का है। इससे यह साबित होता है की यह कि राम जन्मभूमि है। उन्होंने कहा कि सब पार्टियों को इस मामले में एक करने का प्रयत्न करना चाहिए क्योंकि राम मंदिर का यह मामला देश के सौहार्द से संबंधित है इसलिए जल्दी ही इसका समाधान करना चाहिए।''

GO TOP