एक ट्विटर यूजर ने खोली मीडिया की पोल, पत्रकार मौसमी सिंह के वीडिओ हुए वायरल

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
2 min read
एक ट्विटर यूजर ने खोली मीडिया की पोल, पत्रकार मौसमी सिंह के वीडिओ हुए वायरल

आज के जमाने में जब आये दिन मीडिया पर ऐसे आरोप लगते रहते हैं की वे किसी राजनीतिक विचारधारा को प्रश्रय देते हुए न्यूज़ पेश करते हैं तो मीडिया ग्रुप खुद पर लगे इस प्रकार के आरोपों से तिलमिला उठते हैं। ऐसा ही एक आरोप एक ट्विटर यूजर ने इंडिया टुडे ग्रुप की पत्रकार मौसमी सिंह पर लगाया है। इस आरोप के साथ ट्विटर यूजर ने सबूत के तौर पर कई वीडिओ भी जारी किये हैं जो उसके आरोपों को पुख्ता करते हैं।

दरअसल OkieTataBye नाम के एक ट्विटर हैंडल ने कल कुछ ट्वीट किया। अपने इन ट्वीट में उसने बताया की वो प्रयागराज घूमने आया था और इसी दौरान वहां पर स्थित आनंद भवन घूमने गया। पर वहां उसने जो देखा वो बहुत दिलचस्प था।

इसके बाद उस ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक ट्वीट आये जिसमे उसने बताया की कैसे एक रिपोर्टर वहां मौजूद छोटी भीड़ को प्रियंका गांधी के पक्ष में नारे लगाने के लिए निर्देशित कर रही है और सवालों को पूछने से पहले सवालों के जवाब भी वे खुद ही बता रही हैं। आप खुद देखिये ये ट्वीट।

इन ट्वीट्स में आपने देखा कैसे इंडिया टुडे ग्रुप की पत्रकार मौसमी सिंह न्यूज़ बना रही थी। जबकि उनका काम न्यूज़ पेश करना है बनाना नहीं। इस ट्वीट पर भाजपा के सोशल मीडिया हेड ने भी रीट्वीट करते हुए लिखा की ये ‘pliant’ मीडिया का एक अच्छा उदाहरण है।

इस पूरे मामले पर मौसमी सिंह ने भी अपना पक्ष ट्विटर के माध्यम से रखा है।  उन्होंने इस ट्वीट पर रिप्लाय करते हुए लिखा की “आप बिलकुल सही हो, पर मैं उन्हें कुछ कहने के लिए कह नहीं रही थी, प्रयागराज के लोग खुद बड़े स्मार्ट हैं।

GO TOP