इस युवक के Tik Tok पर थे 5 लाख फॉलोवर्स, बदमाशों ने गोलियों से भून कर की हत्या

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
इस युवक के Tik Tok पर थे 5 लाख फॉलोवर्स, बदमाशों ने गोलियों से भून कर की हत्या

मंगलवार को दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक Tik Tok सेलिब्रिटी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान मोहित मोर के रूप में की गई है। मोहित मोर एक जिम ट्रेनर था। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर अपने वीडियो के कारण छाया हुआ था। उसके Tik Tok वीडियो ऐप पर 5 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया की मोहित मंगलवार शाम को करीब 5 बजे एक फोटोकॉपी की शॉप पर अपने दोस्त से मिलने आया था। वह फोटोकॉपी की शॉप के सोफे पर बैठा हुआ था। इस बीच बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और उन्होंने मोहित पर गोलियां बरसाना चालू कर दी। उन्होंने उसे करीब 5 गोलियां मारी थी। गोलियों की आवाज़ से वहां अफरा तफरी मच गई। जिसके बाद मोहित को नज़दीकी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बदमाश वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए है। लेकिन दुकान पर लगे सीसीटीवी में उनकी तस्वीर कैद हो गई। सीसीटीवी से पता चला की दो बदमाशों ने हेलमेट पहना हुआ था और एक बिना हेलमेट के था। पुलिस फ़िलहाल बदमाशों को तलाश में लगी हुई है। मोहित की हत्या के पीछे की वजह पता नहीं चल सकी है। पुलिस को शक है कि ये वारदात एक गैंगवार भी हो सकती है या फिर इसके पीछे कोई निजी वजह भी हो सकती है।

मोहित मोर सोशल मीडिया ऐप टिक टोक पर बहुत फेमस था। उसके टीक टोक पर 5 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स और इंस्टाग्रम पर करीब 2 लाख फॉलोवर्स है। बता दें की हत्या से पहल ही मोहित ने टिक टोक पर एक वीडियो अपलोड किया था। यह रहा वो वीडियो -

GO TOP