इन राशि के लोगों को ट्रैफिक फाइन के बढ़ने के बाद ज्यादा सावधान रहने की जरुरत है

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
इन राशि के लोगों को ट्रैफिक फाइन के बढ़ने के बाद ज्यादा सावधान रहने की जरुरत है

केंद्र सरकार द्वारा नया यातायात चालान को लेकर नियम लागू कर दिए गए हैं। इस नियम के अंतर्गत आने वाली दरें पूर्व की दरों से अधिक है। इसके कारण कई चालकों को भारी रकम चुकानी पड़ रही है। यदि आप भी इससे बचना चाहते हैं तो आपको जानना ज़रुरी है कि किन राशियों के लोगो को इससे सावधान रहने की जरुरत है।

मेष राशि - इस राशि के जातक एक अच्छे वाहन चालक होते हैं। वह यात्रा प्रिय होते हैं। इस राशि के लोगो को वाहन तेज रफ्तार चलाना और स्टंट करना अच्छा लगता है। इसलिए इन्हे समझदारी रखना ज़रुरी है क्योंकि चालान ज्यादा रफ्तार पर बनने की आशंका अधिक होती है।

वृष - इस राशि के जातक को लग्जरी व्हीकल ज्यादा पसंद होते है। यात्रा नियमों की चूक इनसे कम ही होती है। इस राशि के जातक स्वभाव से थोड़े क्रोधी होते हैं। दूसरों से आगे निकलने की होड़, सड़क पर रेस लगाने आदि का ख़ामियाज़ा इन्हें चालान के रूप में भुगतना पड़ सकता है।

मिथुन - इस राशि वालों को हंसी मजाक और गपशप पसंद होती है। ड्राइविंग के दौरान फोन पर चर्चा या अपने साथी से वार्तालाप के चक्कर में पड़ सकते है और जल्दी के चक्कर में रेड लाइट जंप कर जाते हैं। इस राशि के जातक को वाहन चलाने के दौरान ज्यादा फोकस की आवश्यकता होती है।

कर्क - भावुकता में इनसे बड़ी चूक होने की आशंका बनी रहती है। इस राशि के जातक स्वयं में इतना खो जाते हैं कि कहां पर हैं, ये तक भूल जाते हैं। इन लोगो को साइड मिरर और विंडो ग्लास खोलकर वाहन चलाना चाहिए। चालन के दौरान इमोशंस पर काबू रखना ज़रुरी है।

सिंह - इस राशि के जातक प्रत्येक सावधानी बरतते हैं और रफ्तार पर नियंत्रण रखते हैं। साथ ही गाड़ी को प्रॉपर रखते हैं लेकिन इन्हें घर से पूरा समय लेकर ही निकलना चाहिए। अन्यथा जल्दबाजी में आकर ये चालान करवा सकते हैं।

कन्या - आत्मविश्वास ऐसे जातकों का ऊंचा रहता है। अक्सर इनसे अति आत्मविश्वास और दिखावे के कारण चूक होती है। इन्हे अक्सर ऊंची आवाज़ करने वाले व्हीकल पसंद आते हैं। इन्हें इनसे बचना चाहिए।

तुला - इस राशि के जातक अनुशासित होते है इनके चालान कम ही होते हैं, परन्तु जल्दबाजी में यह गड़बड़ी करते हैं। पर्याप्त समय होने पर ही इन्हें वाहन चलाना चाहिए।

वृश्चिक - ये लोग थोड़े बेपरवाह होते है। हर परिस्थिति का सामना कर लेने का इन्हें ओवरकॉन्फिडेंस होता है। इन लोगो को वाहन के कागज़ पूरे रखकर ही यात्रा पर निकलना चाहिए।

धनु - इसे सबसे अनुशासित राशि कहा जा सकता है। अनदेखी और आलस्य इन जातकों की मुख्य कमियाँ हैं। इन्हें वाहन के प्रदूषण समेत अन्य जांच करवानी चाहिए। ज्यादा पुराने वाहन से बचें।  

मकर - इस राशि वालों के पास अधिकतर भारी वाहन देखे जाते हैं। यह यात्रा प्रिय होते हैं। ऐसे वाहन चालकों में नशे की आदत ज्यादा हो सकती है इससे इन्हें बचना चाहिए।

कुंभ - ऐसे जातक सामान्यतः सभी नियमों का ध्यान रखते हैं। जल्दबाजी में बड़ी गड़बड़ कर जाते हैं। इन्हे कार चलाते समय मनोरंजन साधनों को नकारना चाहिए।

मीन - ऐसे जातक वाहन चालन के नियम जानते हैं और वह उनका पालन भी करते हैं। पर स्वभावतः ये अच्छे चालक नहीं होते। आकस्मिक परिस्थितियों का सामना करने में औरों की तुलना में ज्यादा कठिनाई अनुभव करते हैं और चूक कर बैठते है।

GO TOP