जम्मू कश्मीर में तनाव की अफवाहों के बीच भारतीय सेना की भर्ती में 29 हज़ार युवाओं ने किया पंजीकरण

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
जम्मू कश्मीर में तनाव की अफवाहों के बीच भारतीय सेना की भर्ती में 29 हज़ार युवाओं ने किया पंजीकरण

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से जहां पाकिस्तान कश्मीर घाटी के लोगों को भड़काने की कोशिश में लगा हुआ है, वहीं घाटी के युवा देश के लिए भारतीय सेना में शामिल हो रहे हैं। मंगलवार से ही सेना में भर्ती की सात दिवसीय रैली शुरू की गई है। बता दे की अनुच्छेद 370 हटने के बाद से भारतीय सेना में शामिल होने के लिए यह पहली भर्ती है।

सेना में भर्ती होने के लिए विभिन्न जिलों के 29,000 से अधिक युवाओं ने अपना पंजीकरण करवाया है। यह भर्ती अभियान 9 सितंबर तक जारी रहेगी। तनाव के बीच जो युवा भर्ती होने आए थे उन्हें कड़ी सुरक्षा दी गई थी। ऐसे तनावपूर्ण हालात में युवाओं का जोश और उनके चेहरे पर झलक रही खुशी देश के लिए गर्व की बात है।  

भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए आए युवाओं के जोश को देखकर जम्मू स्थित जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद भी बहुत खुश हुए। लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, “जम्मू क्षेत्र के 29,000 से अधिक आकांक्षी युवाओं ने पंजीकरण करवाया है। भारतीय सेना का उग्रवाद निरोधक बल जम्मू क्षेत्र के सात जिलों- डोडा, किश्तवाड़, राजौरी, पुंछ, उधमपुर, रामबन और रियासी के युवकों को रोजगार देने के लिए जम्मू भर्ती कार्यालय के मार्फत यह रैली कर रहा है।

कर्नल ने आगे बताया की इन युवाओं के इस रैली के दौरान शारीरिक और मेडिकल फिटनेस टेस्ट होंगे। साथ ही यह भी बताया की अगले महीने यानी अक्टूबर के पहले हफ्ते में फिर भर्ती अभियान चलाया जाएगा।

GO TOP