बॉलीवुड में ऐसे कई मशहूर फ़िल्मी सितारे हैं जो चुनावों में नहीं दे सकते हैं अपना वोट

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
बॉलीवुड में ऐसे कई मशहूर फ़िल्मी सितारे हैं जो चुनावों में नहीं दे सकते हैं अपना वोट

लोकसभा चुनाव आने वाले है जिसके लिए नेता चुनाव प्रचार में लगे हुये है। चुनावों में जहाँ पूरा देश वोट करता है तो साथ ही साथ चुनाव में वोट के लिए बॉलीवुड की हस्तियां भी शिरकत करती हैं। लेकिन क्या आपको पता है की बॉलीवुड की बहुत सी हस्तियां ऐसी भी हैं जो भारत में वोट नहीं दे सकती? जी हाँ। चलिए आपको बताते है की इस लिस्ट में कौन कौन शामिल है।

आलिया भट्ट

आजकल आलिया चर्चाओं में काफी छायी हुई है। आलिया की कई फिल्में हिट भी हो रही है। आपको बता दें की आलिया भारत में वोट नहीं दे सकती है क्योंकि वे यहाँ की नागरिक नहीं है। आलिया ने भारत की नागरिकता पाने के लिए अप्लाई भी किया है लेकिन वह इस में सफल नहीं हो पायी।

अक्षय कुमार

खतरों के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार भी भारत में वोट नहीं कर सकते है। वह भी भारत के नागरिक की लिस्ट में नहीं आते है। बता दे की अक्षय ने कनाडा की नागरिकता ले रखी है।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण भारतीय दिलो पर राज करती है वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से है। साथ ही मशहूर बैडमिंटन चैंपियन प्रकाश पादुकोण की बेटी है दीपिका। परन्तु दीपिका को भी भारतीय नागरिकता प्राप्त नहीं है क्योंकि डेनमार्क में उनका जन्म हुआ था इसलिए वह भारत में वोट नहीं कर सकती है।

इमरान खान

आमिर खान का भतीजे बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान भी भारत में वोट नहीं कर सकते है क्योंकि वह भी भारतीय नागरिक नहीं है। इमरान अमेरिकी नागरिक हैं।

सनी लियोनी

सनी लियोनी को भी बॉलीवुड में बहुत पसंद किया जाता है। उनका वास्तविक नाम करेनजीत कौर वोहरा है और वे पंजाबी मूल की हैं। लेकिन इस अभिनेत्री को भी भारत की नागरिकता प्राप्त नहीं है। सनी कैनेडियाई अमेरिकी नागरिक हैं इसीलिए उन्हें भारत में वोट करने का अधिकार नहीं प्राप्त है।

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ भी बॉलीवुड की खूबसूरत और पसंदीदा अभिनेत्री में से एक है लेकिन यह अभिनेत्री विदेशी हैं। कैटरीना के पिता कश्मीर के हैं इसके बाद भी वह भारत की नागरिक नहीं हैं। कैटरीना दरअसल ब्रिटिश नागरिक हैं और इसीलिए उनके पास भी भारत में वोट करने का अधिकार नहीं है।

अब तो समझ गए होंगे की ये बॉलीवुड सितारे भारत में वोट नहीं कर सकते है। बता दे की भारत में वोट करने के लिए भारत का नागरिक होना जरूरी है।

GO TOP