पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विश्व कप सेमी फाइनल के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। वर्ल्ड कप में धीमी बॉलीबाज़ी के कारण धोनी आलोचकों के निशाने पर आ गए थे। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर उनके संन्यास लेने की खबर भी फैली थी, लेकिन वह फ़र्ज़ी निकली। पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने अब महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

सुनील गावस्कर ने मीडिया से बात करते हुए बताया की,’कोई नहीं जानता कि MSD के दिमाग में क्या है, बस वो ही बता सकते हैं इंडियन क्रिकेट में अपने भविष्य को लेकर वो क्या सोचते हैं? मगर मेरा ये मानना है कि वो अब 38 बरस के हो गए हैं। क्रिकेट में धोनी का समय पूरा हो चुका है। धोनी को अब सम्मान के साथ विदा ले लेना चाहिए।

आगे सुनील गावस्कर ने बताया की टीम को जल्द ही उनका रिप्लेसमेंट ढूंढ लेना चाहिए। मैं धोनी का बेहद सम्मान करता हूं। लाखों और लोगों की तरह मैं भी उनका फैन हूं। मगर मैं ये मानता हूं कि धकेल कर बाहर किए जाने से पहले धोनी को खुद ही चले जाना चाहिए। गावस्कर ने कहा कि टीम इंडिया के पास पंत एक अच्छा विकल्प हैं।

अगर ऋषभ पंत की बात करें तो उनका प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा है, हर कोई उनकी बल्लेबाज़ी पर सवाल उठा रहा है। टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि ऋषभ पंत अगर वेस्टइंडीज दौरे के दौरान की गईं ग़लतियों को दोहराते रहेंगे तो उन्हें इसका ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ेगा।