गाय चुरा कर भाग रहा था शख्स, तभी गाय ने शख्स के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, शख्स की मौत

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
गाय चुरा कर भाग रहा था शख्स, तभी गाय ने शख्स के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, शख्स की मौत

अन्याय का विरोध तो हर कोई करता ही है चाहे वो इंसान हो या फिर जानवर। बस दोनों का तरीका अलग होता है। जहाँ इंसान दिमाग लगाता है वहीं जानवर अपनी ताकत से विरोध दर्ज करता है कुछ ऐसा ही वाक्या कर्नाटक में हाल ही में तब देखने को मिला जब एक व्यक्ति ने एक गाय चुरा ली। इस का विरोध गाय ने दिया।

यह विचित्र घटना दरअसल कर्नाटक राज्य के हसन जिले में घटी है। इसमें, एक व्यक्ति गाय चुराने के बाद गाय को कही दूर ले जाना चाह रहा था। पर नियति को कुछ और मंजूर था। जब वो व्यक्ति गाय को दूर ले जाने के लिए सोच रहा था तभी चुराए हुए गाय ने ही उसे लात मार दिया जिससे उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

यह घटना कर्नाटक राज्य के हसन जिले के चन्नारायणपटना तालुका के अप्पनाहल्ली गाँव की है।मृतक की पहचान तुमकुरु जिले के टिपटूर के 50 वर्षीय व्यक्ति गोविंदप्पा के रूप में की गई है। पुलिस ने पुष्टि की है कि उसने फार्म हाउस से गाय चुराई थी। सोशल मीडिया पर अफवाहें चल रही हैं कि वह एक हिंदुत्व कार्यकर्ता था। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, गोविंदप्पा की मौके पर ही मौत पर ही तब हो गई जब गाय ने वहां से भागने के लिए उसके प्राइवेट पार्ट पर लात मारी।

पुलिस ने कहा है कि गोविंदप्पा गाय को दो किलोमीटर दूर ले गया था और उसे एक वाहन में ले जाने वाला था। इसी दौरान गाय बेकाबू हो गई और उसने चोर को लात मार दी। इस संबंध में न्यायिक नुग्गेहल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

GO TOP