‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ का ट्रेलर रिलीज, अर्जुन कपूर निकले भारत के ओसामा को पकड़ने

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ का ट्रेलर रिलीज, अर्जुन कपूर निकले भारत के ओसामा को पकड़ने

नमस्ते इंग्लैंड के बुरी तरह से फ्लॉप होने के बाद अर्जुन कपूर एक बार फिर अपनी किस्मत आजमाने जा रहे है। कुछ समय पहले अर्जुन कपूर अपनी नई फिल्म “इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड” का टीज़र जारी किया था। फिर आज इस फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस मूवी में अर्जुन बिलकुल अलग अवतार में नज़र आ रहे है। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित बताई जा रही है।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि अर्जुन अपने 5 लोगों की टीम के साथ किस तरह जान की बाज़ी लगाकर इंडिया के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी (भारत के ओसामा) को पकड़ने की ज़िम्मेदारी लेते हैं। फिल्म में अर्जुन अफसर (प्रभात कपूर) के रोल में नज़र आ रहे है। अर्जुन पहली बार सीरियस रोल में नज़र आने वाले है। ट्रेलर देख के लगता है फिल्म देशभक्ति और जासूसी का तड़का लगाया गया है। फिल्म में अर्जुन दमदार ऐक्टंग में नज़र आ रहे है।

इस फिल्म में अर्जुन के साथ राजेश शर्मा, शांतिलाल मुखर्जी और प्रशांत एलेक्जेंडर भी नजर आएंगे। हालाँकि फिल्म में किस खतरनाक आतंकवादी को पकड़ते नज़र आ रहे है यह अभी बताया नहीं गया है। खबरों की मानें तो ये फिल्म आतंकी यासीन भटकल की गिरफ्तारी पर आधारित है। इस फिल्म को राज कुमार गुप्ता डायरेक्ट कर रहे हैं जो इससे पहले रेड, नो वन किल्ड जेसिका और आमिर जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं। यह फिल्म 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

सोशल मीडिया पर इस ट्रेलर को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। अब देखना होगा क्या अर्जुन अपने दमदार रोल से लोगों का दिल जीत पाते है या नहीं। इसके अलावा अर्जुन अपनी दूसरी फिल्म "संदीप और पिंकी फरार" की शूटिंग भी पूरी कर चुके है। अभी इनकी रिलीज़ डेट कुछ कारणों से टली हुई है।

GO TOP