500 रुपये के नोट गर्मी बढ़ने से टूटने लगे है, आप भी अपने नोटों पर जरा ध्यान दे।

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
500 रुपये के नोट गर्मी बढ़ने से टूटने लगे है, आप भी अपने नोटों पर जरा ध्यान दे।

हाल ही में 500 रुपये के नोट के टूटने की घटना सामने आयी है| जी हाँ यह घटना महाराष्ट्र के सांगली में हुई  है। बता दे कि जैसे ही इन ५०० रुपये के नोटों को मोड़ा जाता है तो नोट दो टुकड़ो में बट जाता है।  इन नोटों को जब बैंक में लेजाकर दिखाया गया तो बैंक से जबाब मिला कि बढ़ती गर्मी की वजह से केमिकल रिएक्शन के कारण ऐसा हो सकता है। यह मामला अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया तक भी पहुंच गया है इस मामले की जाँच शुरू कर दी गयी है।  

बता दे कि सांगली के विटा शहर की निवासी एक महिला दिहाड़ी मजदूर है।  उसे मजदूरी करने पर 7 हजार रुपये मिले थे। उसने सभी नोटों को एक रुमाल में बांध लिया और पॉकेट में रख लिया। उसके बाद दो दिन पहले ही उसने नोटों को निकाला तो वह टूटने लगे।  

इसके बाद महिला ने अपनी परेशानी को पड़ोस में रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अनिल राठोड़ को बताया। अनिल राठोड़ ने कहा की पहले तो मुझे लगा की यह नोट नकली हो सकते है. लेकीन यह नोट असली ही थे। फिर उन्होंने नजदीकी एसबीआई शाखा में नोट दिखाए लेकिन उन्होंने इन नोटों को लेने से इंकार कर दिया।  

बैंक द्वारा नोट नहीं बदले जाने से महिला मजदूर सदमें में आ गयी क्यूंकि यह उसकी जमा पूँजी है जिसने उसे संभलकर रखा था। विटा की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर ने बताया कि बढ़ती गर्मी और केमिकल रिएक्शन के चलते यह संभव है। हालांकि उन्होंने इन नोटों को जांच के लिए रिजर्व बैंक के पास भेज दिया। जहाँ इन नोटों की जांच की जाएगी। अब आरबीआई इसका क्या जबाब देती है इसका इंतजार महिला मजदूर है।

GO TOP