आजकल सोशल मीडिया पर दुनिया भर के वीडियो वायरल होते है। हाल ही में मध्यप्रदेश के शिवपुरी के लड़के रामेश्वर गुर्जर का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रामेश्वर नंगे पैर दौड़ रहा है, नंगे पांव दौड़ कर 100 मीटर की रेस को उसने सिर्फ 11 सेकेंड में पूरा किया। सोशल मीडिया पर हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। रामेश्वर गुर्जर केवल 19 वर्ष का है। लोगो ने उसे मध्यप्रदेश का “Usain Bolt“ बोल रहे है।

रामेश्वर गुर्जर के इस टैलेंट को देखते हुए केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। खेल मंत्री ने ट्वीटर पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टैग करते हुये लिखा की "शिवराज जी, किसी से कहें कि इस एथलीट को मेरे पास ले आए। मैं उसे एक एथलेटिक्स एकेडमी में रखने का इंतजाम करूंगा।"

इसके अलावा MP के खेल मंत्री जीतू पटवारी ने भी धावक रामेश्वर को भोपाल बुलाया है।

आपको बता दें रामेश्वर गुर्जर शिवपुरी का रहने वाला है। रामेश्वर गुर्जर ने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। उनके परिवार में माता-पिता और पांच भाई-बहन हैं। उसका पूरा परिवार खेती बाड़ी का करता है। रामेश्वर ने परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण आगे पढ़ाई नहीं की। बता दें की रामेश्वर खेल मंत्री के आमंत्रण से खुश है। रामेश्वर का कहना है कि उन्हें एक मौका भर मिल जाए, तो किसी भी रेस में प्रदेश और देश का नाम रोशन कर के रहेंगे।