कांग्रेस का चुनावी हथियार: प्रियंका वाड्रा को मिली पार्टी में बड़ी ज़िम्मेदारी

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
कांग्रेस का चुनावी हथियार: प्रियंका वाड्रा को मिली पार्टी में बड़ी ज़िम्मेदारी

देश में आम चुनाव जैसे जैसे पास आ रहें हैं वैसे वैसे राजनैतिक पार्टियों में फेर बदल का सिलसिला शुरू हो गया हैं। भाजपा ने अभी कुछ दिनों पहले हर राज्य में अपने प्रभारी नियुक्त किये थे। वही दूसरी ओर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आज अपने राज्य प्रभारी नियुक्त किये है।

आगामी चुनावों को मद्देनज़र रखते ही कांग्रेस ने प्रियंका वाड्रा गाँधी को उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र की जिम्मेदारी दी है उन्हें इस क्षेत्र का महासचिव बनाया गया हैं। कांग्रेस के लिए 2019 का लोकसभा चुनाव “करो या मरो” जैसा है इसलिए कांग्रेस ने प्रियंका को उत्तरप्रदेश का महासचिव बना कर अपना ट्रम्प कार्ड चला हैं। उत्तरप्रदेश का पूर्वी इलाका भाजपा का गढ़ माना जाता है। कोंग्रेस के लोगो का मानना हैं कि इससे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा। ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई हैं। उत्तरप्रदेश के प्रभारी गुलाम नबी आज़ाद को हरियाणा का प्रभारी बनाया गया हैं। के. सी. वेणुगोपाल को अशोक गेहलोत की जगह कांग्रेस संगठन का प्रभारी बनाया गया हैं।

इस फेर बदल की जानकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने दी हैं। प्रियंका को दी गयी इस जिम्मेदारी पर उनका मानना हैं कि इसका पूर्वी उत्तरप्रदेश के साथ साथ प्रदेश के कई इलाक़ो पर प्रभाव पड़ेगा।

इस खबर के आते ही सोशल मीडिया पर चुनावी चर्चा तेज हो गयी हैं। कांग्रेस के नेता राजीव शुक्ला ने इस पर कहा “इस फैसले से कांग्रेस को न केवल उत्तरप्रदेश में बल्कि पूरे देश में राजनैतिक लाभ होगा।”

वही दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने इस पर चुटकी ली और कहा “हर जगह से नकारे जाने के बाद अब बैसाखी परिवार के भीतर ही खोजी जा रही है, भाजपा और कांग्रेस में एक बुनियादी फ़र्क़ है, बीजेपी में पार्टी ही परिवार है लेकिन कांग्रेस में परिवार ही पार्टी है।”

GO TOP