पीएम मोदी ने वाराणसी में तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 4 लाख वोट से आगे

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
पीएम मोदी ने वाराणसी में तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 4 लाख वोट से आगे

9 मई 2019 को भारत की सत्रहवीं लोकसभा के चुनाव सम्पन्न हुए और तभी से चुनाव के परिणामों को ले कर लोगों ने अटकलें लगाना शुरू कर दिया। बहरहाल आज निर्णय का दिन है। सुबह आठ बजे से EVM में दर्ज मतों की गिनती शुरू हुई और सुबह के पहले रुझान से ही NDA ने अपनी लीड बना ली। एक घंटे के अंदर अंदर रुझानों में NDA को बहुमत भी मिलता हुआ नजर आने लगा है। डेढ़ घंटे के अंदर अंदर भाजपा को अकेले बहुत का आंकड़ा भी मिल गया है।

लोकसभा रिजल्ट के रुझान

NDA: 347

UPA: 91

Extra: 104

हालांकि अभी ये रुझान भर हैं पर कुछ ही घण्टे में यही रुझान आंकड़ों में तब्दील होंगे और रुझानों के आकलन से पुनः नरेंद्र मोदी की सरकार केंद्र में बनती हुई नजर आ रही है।

19 मई को आखिरी चरण के मतदान होने के बाद देश भर के तमाम मीडिया चैनलों ने एग्जिट पोल बताये।  इन एग्जिट पोल में भी सभी मीडिया चैनलों ने NDA गठबंधन की सरकार बनाई और भाजपा को भी अच्छी सीटें दी।

टूडेज चाणक्य नामक सर्वे एजेंसी ने तो अपने एग्जिट पोल के आंकलन में भाजपा को 300 और NDA को 350 सीटें जीतने की बात की है। 2014 के लोकसभा चुनाव में टुडेज चाणकय ने अपने एग्जिट पोल में NDA को 340+ सीट दी थी वही कांग्रेस को 70+ सीट दी थी।

बहरहाल अगर VIP सीटों की स्थिति पर बात करें तो राजधानी दिल्ली सातो सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर सीट से आगे चल रहे हैं। विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी सीट से अपने भाजपा की प्रतिद्वंद्वी स्मृति ईरानी से पीछे चल रहे हैं।

भोपाल सीट पर साध्वी प्रज्ञा अपने प्रतिद्वंद्वी दिग्विजय सिंह से आगे चल रही हैं। कांग्रेस नेता राज बब्बर पीछे चल रहे हैं। पटना साहिब से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद आगे चल रहे हैं तो वहीं शत्रुघ्न सिन्हा पीछे हैं।

GO TOP