पीएम मोदी का दावा: राजीव गांधी छुट्टी मनाने के लिए करते थे नौसेना युद्धपोत INS विराट का इस्तेमाल

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
पीएम मोदी का दावा: राजीव गांधी छुट्टी मनाने के लिए करते थे नौसेना युद्धपोत INS विराट का इस्तेमाल

चुनावी मौसम हर राजनैतिक दल अपना प्रचार करने से पीछे नहीं हट रही है। फिर चाहे वो पीएम नरेंद्र मोदी हो या कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी, हर कोई रैलियाँ निकाल रहा है। बुधवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में पीएम मोदी एक रैली संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मोदी ने राजीव गांधी को निशाना बनाकर कांग्रेस पर ज़बरदस्त हमला बोला । पीएम ने कहा कि जो लोग आज कह रहे हैं कि सेना किसी की जागीर नहीं है, उसी परिवार के लोग नौसेना के वॉरशिप INS विराट को लेकर छुट्टियाँ मनाने गए थे।

पीएम नरेंद्र मोदी ने इस बार राजीव गांधी पर देश की सुरक्षा पर खिलवाड़ करने का आरोप लगया था। मोदी ने कहा आपने सुना है कि कोई अपने परिवार के साथ युद्धपोत से छुट्टियाँ मनाने जाए। यह हमारे ही देश में हुआ है।' पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नामदार परिवार ने INS विराट का अपनी पर्सनल टैक्सी की तरह इस्तेमाल किया था। उसका अपमान किया था। यह बात तब की है जब राजीव गांधी भारत के पीएम थे और 10 दिन की छुट्टियाँ मनाने निकले थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजीव गांधी 26 दिसंबर 1987 से 6 जनवरी 1988 तक लक्षद्वीप पर नए साल की छुट्टियां मानाने गए थे। इस दौरान राजीव गांधी के साथ उनके परिवार वाले और ससुराल वाले भी शामिल थे। इसके अलावा कई अन्य विदेशी मेहमान भी इसमें शामिल हुए थे। विदेशी मेहमान को लाने के लिए INS विराट का इस्तेमाल किया गया था।

पीएम मोदी ने बताया यह उस समय हुआ जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे। नौसेना का वॉरशिप INS विराट उस समय समुद्र की रखवाली के लिए तैनात था। लेकिन फिर भी राजीव गांधी उसे लेकर छुट्टी मनाने गए।उसे एक द्वीप पर 10 दिन के लिए रोका गया था। बता दें की राजीव गांधी ही नहीं बल्कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भी युद्धपोत पर छुट्टियाँ मनाई थी। गांधी परिवार द्वारा युद्धपोत को छुट्टियों के लिए इस्तेमाल करने पर ही पीएम मोदी ने सवाल उठाये है।

GO TOP