ये हैं भाजपा के नए सांसद, जिन्हे स‍ब कह रहे हैं 'ओडिशा का मोदी'

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
ये हैं भाजपा के नए सांसद, जिन्हे स‍ब कह रहे हैं 'ओडिशा का मोदी'

लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम घोषित हो चुके है। इस चुनाव में ही भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत से जीत हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी को 303 सीट पर जीत मिली है। जिसके बाद से ही देशभर एक बार फिर ‘मोदी लहर’ दौड़ रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक शख्स का फोटो वायरल हो रहा है। बता दें की यह फोटो प्रताप चंद्र सारंगी का है। ये है भाजपा के नए सांसद बने है।

बता दें की प्रताप चंद्र लोकसभा चुनाव में ओडिशा के बालसोर सीट से भाजपा के टिकट पर खड़े हुए थे। उन्हें यंहा टक्कर देने बीजेडी के प्रत्याशी रबिंद्र कुमार जोना उतरे थे। प्रताप सारंगी ने ओडिशा की बालासोर लोकसभा सीट से बीजेडी के प्रत्याशी रबिंद्र कुमार जोना को 12 हजार 956 वोटों के करीब मुकाबले में हराया है। जीत के बाद लोग उनकी बहुत तारीफ कर रहे है। यहाँ तक की जनता उन्हें 'ओडिशा का मोदी' कह रही है।

बताया जा रहा है प्रताप चंद्र सारंगी ने शादी नहीं की है। पिछले साल उनकी मां का देहांत हुआ था। इनके पास ज्यादा संपत्ति भी नहीं है। वह एक छोटे से घर में रहते है। उनके पास एक साइकिल है। इनको ज़मीनी लोगों का भरपूर समर्थन है। बालसोर से जीतकर ये सांसद बने हैं और ये दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे है।

पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर इनकी कई सारी तस्वीरें सामने आयी थी। लोग सोशल मीडिया पर इनके काम की बहुत तारीफ कर रहे है। यहाँ तक की लोग कह रहे है उन्हें ओडिशा का मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। बता दें सांसद का चुनाव जितने से पहले सारंगी ओडिशा के नीलगिरी विधानसभा सीट से विधायक थे। वो 2004 और 2009 में यहां से दो बार विधायकी का चुनाव जीते हैं।

GO TOP