लद्दाख में स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे 'लेफ्टिनेंट कर्नल' एमएस धोनी, फहरा सकते हैं लेह में तिरंगा

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
लद्दाख में स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे 'लेफ्टिनेंट कर्नल' एमएस धोनी, फहरा सकते हैं लेह में तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लद्दाख के लेह में तिरंगा फहरा सकते हैं। धोनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि प्राप्त कर चुके है और इस समय वह जम्मू कश्मीर में टेरिटोरियल आर्मी के साथ ड्यूटी पर है। उन्होंने क्रिकेट से दो महीने का आराम लिया हुआ है ताकि वह टेरिटोरियल आर्मी में काम कर सके। 30 जुलाई को उन्होंने ड्यूटी जॉइन की थी और वे लेह में 15 अगस्त तक अपनी बटालियन के साथ रहेंगे।

सेना के एक अधिकारी ने बताया की, ‘धोनी भारतीय सेना के ब्रैंड एंबेसडर हैं। वह अपनी यूनिट के सदस्यों को प्रेरित करने में लगे हुए हैं और अक्सर सैनिकों के साथ फुटबॉल और वॉलीबॉल खेल रहे हैं। वह कोर के साथ अभ्यास भी कर रहे हैं। वह 15 अगस्त तक घाटी में ही रहेंगे।’

गौरतलब है कि धोनी 15 अगस्त को किस स्थान पर तिरंगा फहराएंगे यह अधिकारी ने नहीं बताया।  

बता दे कि इस समय धोनी 106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन पैरा कमांडो यूनिट में तैनात हैं। खबर आई है कि घाटी के अवंतीपोरा में उनकी तैनाती हुई है। वह ड्यूटी के दौरान गार्ड, पट्रोलिंग और पोस्ट की ड्यूटी भी करने वाले है। धोनी कुल 19 किलो वजन लेकर पट्रोलिंग करने वाले है।

पहले ही धोनी ने यह जानकारी दी थी कि वह टीम के साथ वेस्ट इंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे। बता दें कि धोनी ऐसे पहले क्रिकेटर नहीं है जो सेना में शामिल हुए है। इससे पहले 1923 में भारतीय टीम के पहले कप्तान कर्नल सीके नायुडू होल्कर राजा के आमंत्रण पर इंदौर गए थे। उन्हें उनकी सेना में कर्नल का पद प्रदान किया गया था। इसके अतिरिक्त सर डॉन ब्रैडमैन ने भी सेना में कार्य किया है।

GO TOP