KBC 11: सोनाक्षी सिन्हा के कहा हनुमान जी संजीवनी बूटी राम के लिए लाए थे, लोगो ने किया ट्रोल

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
KBC 11: सोनाक्षी सिन्हा के कहा हनुमान जी संजीवनी बूटी राम के लिए लाए थे, लोगो ने किया ट्रोल

टीवी रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में शुक्रवार को कर्मवीर स्पेशल ऐपिसोड टेलीकास्ट किया गया था। इसमें राजस्थान की रूमा देवी हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठीं। ऐसे में रूमा का साथ देने के लिए वहां बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी पहुँची। खेल के दौरान सोनाक्षी को आसान से सवाल के जवाब नहीं पता थे। इसके लिए उन्होंने लाइफलाइन की जरूरत पड़ी।

इतना ही नहीं हद तो तब हुई जब सोनाक्षी को रामायण से जुड़े आसान सवाल का जवाब नहीं आया। 1.60 लाख रुपए के लिए बच्चन जी ने उन्हें पूछा की, 'रामायण के अनुसार, हनुमान जी संजीवनी बूटी किसके लिए लेकर आए थे?' इसके विकल्प थे, ए- सुग्रीव, बी- लक्ष्मण, सी- सीता और डी- राम। सोनाक्षी इसका जवाब तक नहीं मालूम था। वह अंदाज़ से राम राम बोल रही थी।

इसके लिए सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी आखरी लाइफलाइन 'आस्क दी एक्सपर्ट' का इस्तेमाल करना पड़ा। फिर एक्सपर्ट ने बताया इसका सही जवाब लक्ष्मण है। सोनाक्षी का IQ इतना कमजोर देख लोगो ने सोनाक्षी का सोशल मीडिया पर खूब माजक उड़ाया। लोगो ने सोनाक्षी को आलिया भट्ट की बहन और गुरु तक बता दिया। लोगो ने बॉलीवुड के सीन जोड़कर सोनाक्षी को खूब ट्रोल किया।

बता दें सोनाक्षी सिन्हा के पहले भी आलिया भट्ट को लोगो ने उनके IQ की वजह से उन्हें खूब ट्रोल किया था और आज भी करते है। इन दोनों के अलावा अनन्या पांडे का भी इस तरह का मजाक बन चुका है।

GO TOP