21वीं सदी में मध्यकालीन प्रथा, वर्जिन लड़कियों को टॉपलेस हो राजा समक्ष करना पड़ता है परेड

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
21वीं सदी में मध्यकालीन प्रथा, वर्जिन लड़कियों को टॉपलेस हो राजा समक्ष करना पड़ता है परेड

अफ्रीकी देश स्वाजिलैंड (नया नाम ईस्वातिनी) पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वहां के राजा ने यह आदेश दिया है कि जिस भी पुरुष की दो से कम पत्नियाँ होगी उसे जेल में डाल दिया जाएगा। जी हाँ ऐसे ही अजीबोगरीब आदेशों की वजह से यह देश और यहाँ का राजा हमेशा चर्चा में रहता है।

वैसे 2 पत्नियों वाले इस खबर को स्वाजिलैंड के राजशाही ने गलत करार दिया है। वैसे बता दे कि स्वाजिलैंड में बहुविवाह करना वैध है।  इतना ही नहीं वहां के राजा की 14 पत्नियाँ हैं और उनके 25 से ज्यादा बच्चे हैं साथ ही इस देश में पत्नी को चुनने की प्रथा भी बहुत रोचक है।

दक्षिणी अफ्रीका में अवस्थित देश स्वाजिलैंड की सीमाएं दक्षिण अफ्रीका और मोजैम्बिक से लगी है। यहां करीब 13 लाख की आबादी वाला देश है। बीते साल ही यहाँ के राजा ने अपने देश का नाम आधिकारिक रूप से स्वाजिलैंड से परिवर्तित करके किंगडम और ईस्वातिनि रख दिया था।

जानकारी दे दें कि दुनिया का राजशाही वाला आखिरी देश स्वाजिलैंड है। यहां के राजा मस्वति-3 लैविश लाइफस्टाइल एन्जॉय करते है जिसके कारण उनपर कई आरोप भी लगते रहते है। जबकि वहां की 63 फीसदी आबादी गरीबी में अपना जीवन बसर करती है।

यह भी खबर है कि यहाँ के राजा मस्वति-3 की 14 पत्नियाँ हैं लेकिन इससे पहले उनकी कुल 15 पत्नियां थीं, परन्तु पिछले साल ही उनकी एक पत्नी की मृत्यु हो गई थी।  खबर के अनुसार 37 साल की सेंतनी मसान्गो ने आत्महत्या की थी।

जानकारी दे दें कि हर साल स्वाजिलैंड में रीड डांस सेरेमनी आयोजित होती है। यह सितंबर महीने में होती है और इसमें हजारों की संख्या में वर्जिन लड़कियाँ भाग लेती है। इन लड़कियों से खुली छाती में अर्थात टॉपलेस अवस्था में परेड करवाया जाता है और राजा इसमें से हर साल किसी को अपनी पत्नी के रूप में चुन सकता है। कई लड़कियों ने इस प्रथा पर आपत्ति भी जताती है लेकिन ऐसा करने से इसका जुर्माना उनके परिवार को भरना पड़ता है।

GO TOP