DTC की बस में लड़की ने बनाया टिक टॉक डांस वीडियो, वायरल होने पर ड्राइवर/कंडक्टर हुए सस्पेंड

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
DTC की बस में लड़की ने बनाया टिक टॉक डांस वीडियो, वायरल होने पर ड्राइवर/कंडक्टर हुए सस्पेंड

हरियाणवीं डांसर सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग लाखों में हैं। उनके गाने इंटरनेट पर धमाल मचा रहे है। सपना का गाना 'तेरी आंख्या का यो काजल' उनके फैंस के बीच बेहद पॉपुलर है। हर शादी पार्टी में इस सांग पर डांस किया जाता है। TikTok पर यह गाना बहुत लोकप्रिय है। हाल ही में दिल्ली की DTC बस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक लड़की ‘तेरी आंख्या का यो काजल' पर बस के अंदर नाच रही है।

लड़की का वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। लड़की ने बस के अंदर और बाहर TikTok वीडियो बनाया है। इस वीड‍ियो में द‍िखाई दे रहा है क‍ि लड़की DTC बस में यात्र‍ियों के सामने भी डांस कर रही थी। इसके अलावा लड़की के साथ बस ड्राइवर, कंडक्टर और मार्शल भी मौजूद है। यह वीड‍ियो जब DTC बस का संचालन करने वाले मैनेजमेंट के पास पहुंचा तो ड्राइवर को सस्पेंड कर द‍िया गया।

DTC बस के अधिकारी ने बताया कि TikTok वीडियो का मामला 12 जुलाई का है। यह बस जनकपुरी से सटे हरिनगर डिपो पर थी। उस दौरान खाली खड़ी बस में एक लड़की ने पहले बस के मार्शल के सामने तेरी आंख्या का यो काजल पर डांस किया। इस दौरान यह मार्शल पूरे समय लड़की को देखकर मुस्कुराता रहा।

इसके बाद लड़की ने DTC बस के ड्राइवर और कंडक्टर के साथ भी वीडियो बनाया था। जैसे यह वायरल वीडियो DTC के अधिकारियों तक पहुंचा। उन्होंने इस पर कमेटी के साथ बैठक की और बस के ड्राइवर और कंडक्टर को कारण बताओ का नोटिस भेजा और उन्हें ससपेंड कर दिया।

GO TOP