हरियाणवीं डांसर सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग लाखों में हैं। उनके गाने इंटरनेट पर धमाल मचा रहे है। सपना का गाना 'तेरी आंख्या का यो काजल' उनके फैंस के बीच बेहद पॉपुलर है। हर शादी पार्टी में इस सांग पर डांस किया जाता है। TikTok पर यह गाना बहुत लोकप्रिय है। हाल ही में दिल्ली की DTC बस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक लड़की ‘तेरी आंख्या का यो काजल' पर बस के अंदर नाच रही है।
लड़की का वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। लड़की ने बस के अंदर और बाहर TikTok वीडियो बनाया है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लड़की DTC बस में यात्रियों के सामने भी डांस कर रही थी। इसके अलावा लड़की के साथ बस ड्राइवर, कंडक्टर और मार्शल भी मौजूद है। यह वीडियो जब DTC बस का संचालन करने वाले मैनेजमेंट के पास पहुंचा तो ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया गया।
Government- run Delhi Transport Corporation (DTC) bus driver suspended, conductor served show-cause notice and bus marshal sent to Civil Defence office, after a viral video showed them with a girl dancing to a Haryanavi song inside the bus on July 12.
— ANI (@ANI) July 18, 2019
#DTC की बस में एक युवती के साथ टिक टॉक वीडियो बनाना बस के ड्राइवर, कंडक्टर और बस में सुरक्षा के लिए तैनात मार्शल को भारी पड़ गया. सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद डीटीसी ने कार्रवाई करते हुए बस के ड्राइवर को ससपेंड कर दिया है.#Delhi #DTCBUS #DanceIndiaDance pic.twitter.com/GjMn82n1N9
— Sachin Kumar (@SachinKrIndia) July 18, 2019
DTC बस के अधिकारी ने बताया कि TikTok वीडियो का मामला 12 जुलाई का है। यह बस जनकपुरी से सटे हरिनगर डिपो पर थी। उस दौरान खाली खड़ी बस में एक लड़की ने पहले बस के मार्शल के सामने तेरी आंख्या का यो काजल पर डांस किया। इस दौरान यह मार्शल पूरे समय लड़की को देखकर मुस्कुराता रहा।
इसके बाद लड़की ने DTC बस के ड्राइवर और कंडक्टर के साथ भी वीडियो बनाया था। जैसे यह वायरल वीडियो DTC के अधिकारियों तक पहुंचा। उन्होंने इस पर कमेटी के साथ बैठक की और बस के ड्राइवर और कंडक्टर को कारण बताओ का नोटिस भेजा और उन्हें ससपेंड कर दिया।