पीले रंग की साड़ियों में माधुरी दीक्षित से लेकर दिशा पटानी तक ने बिखेरा है अपने हुस्न का जादू

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
पीले रंग की साड़ियों में माधुरी दीक्षित से लेकर दिशा पटानी तक ने बिखेरा है अपने हुस्न का जादू

सलमान खान अभिनीत फिल्म भारत का नया गाना “स्लो मोशन” हाल ही में रिलीज हुआ है। इस खूबसूरत गाने में सलमान खान के साथ दिशा पटानी नजर आ रही है। यह गाना तो अच्छा है लेकिन इस गाने में गौर करने वाली बात है दिशा पटानी का पीली साड़ी में दिखना। इस पीले रंग की साड़ी में वह किसी क़यामत से कम नहीं लग रही है। पीले रंग की साड़ी की बात की जाए तो इसे देखकर आपको कई यादे ताज़ा हो जाएगी। कई बेहतरीन अभिनेत्रियों ने भी पीले रंग की साड़ी में रोमांस किया है।

चलिए आपकी कुछ ऐसी यादों को ताजा करते है।

फिल्म ‘भारत’ का ‘स्लो मोशन’

हाल ही में रिलीज हुआ गाना स्लो मोशन दिशा पटानी और सलमान खान द्वारा अभिनीत है। इस गाने में सलमान खान और दिशा पटानी रोमांस करते हुए नज़र आ रहे हैं। बता दे कि फिल्म में दिशा पटानी, सलमान की जवानी जानेमन हैं। जिसे आप फिल्म देखकर ही समझ पाएंगे।

रवीना टंडन का ‘टिप टिप बरसा पानी’

नब्बे के दशक में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म मोहरा में कई गाने बेहद प्रसिद्ध हुए थे। इस फिल्म का ‘टिप टिप बरसा पानी’ गाना आज भी लोगो की जुबान पर रहता है। इस गाने में रवीना टंडन पीली साड़ी में काफी हॉट नजर आई थीं। इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि वह आज भी उतनी ही हॉट है।  

माधुरी दीक्षित का ‘धक धक करने लगा’ सांग

माधुरी दीक्षित के फैंस की आज भी कोई कमी नहीं है। नब्बे के दशम में वे चोटी की अभिनेत्रियों में शुमार होती थीं। उसी दौरान उनका एक गाना ‘धक धक करने लगा’ सुपरहिट हुआ था जो आज भी उनके प्रसंशकों के दिलो दिमाग पर छाया रहता है। आज भी वह धक धक गर्ल के नाम से जानी जाती है।

सुष्मिता सेन का ‘लगा प्रेम रोग’

मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली खूबसूरत सुस्मिता सेन ने भी पीली साड़ी में अपना जादू बिखेरा है। उन्होंने ‘मैंने प्यार क्यों किया फिल्म के ‘लगा प्रेम रोग’ गाने में यह पहना था और सलमान खान के साथ रोमांस किया था। जिसे बहुत ही खूबसूरती के साथ दर्शाया गया है। आज भी लोग यह गाना गुनगुनाते रहते है।

श्री देवी की ‘तेरे मेरे होठों पर’

अपने जमाने की सुपरहिट फिल्म चांदनी में फिल्माए गए ‘तेरे मेरे होंठो’ वाले गाने पर मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी और अभिनेता ऋषि कपूर के रोमांस ने चार चाँद लगा दिया था। किया था इसके बाद में इस गाने को फिर से रीक्रिएट किया गया और इस गाने में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा ने को फिल्माया गया। जो की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल थी।

करीना कपूर की ‘तेरी मेरी प्रेम कहानी’

सलमान खान और करीना कपूर की सुपरहिट फिल्म बॉडीगार्ड के इस गाने ने भी धूम मचा दी थी। इस गाने में करीना और सलमान का रोमांस बेहद  ख़ूबसूरती से दिखाया गया था।  यह गाना आज भी सलमान और करीना के प्रसंशकों के बीच खूब पसंद किया जाता है।

काजोल का ‘सूरज हुआ मद्धम’

काजोल और शाहरूख खान की सुपरहिट फिल्म ‘कभी ख़ुशी कभी गम’ में फिल्माया गया यह रोमांटिक गाना आज भी प्रेमी  जोड़ों के बीच खूब पसंद किया जाता है। इस गाने में इजिप्ट के पिरामिड के पास पीली साड़ी में काजोल बेहद खूबसूरत नजर आयीं थीं।

GO TOP