डोनाल्ड ट्रम्प पर लगा यौन शोषण का आरोप, लेखिका ने कहा 1990 में किया था उत्पीड़न

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
डोनाल्ड ट्रम्प पर लगा यौन शोषण का आरोप, लेखिका ने कहा 1990 में किया था उत्पीड़न

कुछ समय पहले #MeToo का ट्रेंड चला जिसमे कई महिलाओं ने आगे कर अपने साथ हुए यौन शोषण एवं पुरुषों द्वारा किये गए अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाई है। देश विदेश के कई प्रख्यात शख्सियत के नाम इसमें सामने आये है। कल 21 जून को न्यूयार्क में एक किताब जिसमे (hideous men) के बारे में लिखा है का प्रकाशन हुआ है। इस किताब में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने एक महिला के साथ 20 साल पहले डिपार्टमेंटल स्टोर में दुष्कर्म करने की कोशिश की थी।

दरअसल न्यूयॉर्क की एक लेखिका ई जीन कैरोल जो की महिलाओं के लिए एडवाइस कॉलम लिखती है ने अपनी एक किताब का प्रकाशन किया है जिसमे उन्होंने विस्तार से बताया कि एक डिपार्टमेंटल स्टोर में अमेरिका के राष्ट्रपति ने उनके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। अपनी किताब में उन्होंने बताया कि 1996 के आसपास बर्गडॉर्फ गुडमैन में डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी दोस्ती हुई थी। ट्रम्प उस समय रियल एस्टेट का काम करते थे और कैरोल एक प्रसिद्ध लेखिका और टीवी शो को होस्ट करती थी। कैरोल के अनुसार एक दिन मैनहटन के एक डिपार्टमेंटल स्टोर के ड्रेसिंग रूम में ट्रम्प ने मुझे अकेला पा कर ज़बरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाने की कोशिश की परन्तु थोड़ी हिम्मत करके मैंने ट्रम्प को धक्का दिया जिससे वो दूर जाकर गिरे और उनके सर पर चोट आयी, घटना से घबराकर मौका देख कर वो वह से भाग निकली।

इस उपरोक्त घटना पर ट्रम्प ने अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा “महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है। मैं इस महिला से अपने जीवनकाल में कभी नहीं मिला। इस घटना का कोई गवाह या सबूत क्यों नहीं है? इससे जुड़ा न तो कोई सर्विलांस है न विडिओ और न ही कोई तस्वीर। इस प्रकार की कोई घटना कभी हुई ही नहीं है।”

बता दें कि ट्रम्प पर इस तरह के यौन शोषण के आरोप पहले भी कई बार लग चुके है। वर्ष 2016 में चुनाव के समय 12 से अधिक महिलाओं ने ट्रम्प पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। 75 वर्ष की कैरोल ने इस घटना के बारे में बताया कि ‘इस घटना के बारे मैंने करीब 2 साथी पत्रकारों को बताया था जिसमे मुझे एक ने पुलिस की सहायता लेने को कहा तो दूसरे ने ट्रम्प के वकीलों का डर बताकर चुप रहने की सलाह दी थी। मुझे बहुत दुःख है और खुद को दोषी मानती हूँ।

GO TOP