बॉलीवुड फिल्मों में कई बार सुनने को मिले है रक्षा बंधन पर्व पर बने मधुर गीत

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
बॉलीवुड फिल्मों में कई बार सुनने को मिले है रक्षा बंधन पर्व पर बने मधुर गीत

रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) का त्योहार पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। बहन-भाई के प्यार से रंगे इस त्योहार पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती है। राखी के पर्व को पूरे देश में महत्व दिया जाता है। ऐसे में राखी को लेकर बॉलीवुड के कई गाने है जो खास राखी के लिए बनाए गए है। चलिए नजर डालते हैं बॉलीवुड के कुछ रक्षाबंधन स्पेशल गानों पर :

फूलों का तारों का – हरे रामा हरे कृष्णा:

यह गाना फिल्म ’हरे रामा हरे कृष्णा’ फिल्म में जीनत अमान और देवानंद पर फिल्माया गया था । फूलों का तारों का सबका कहना है, यह गाना भी बहुत पॉप्युलर है। इस गाने को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने गाया था।

भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना – छोटी बहन

यह गाना 1959 में आई फिल्म ‘छोटी बहन’ का है। यह गाना आज भी बहुत पॉपुलर है। गाने को लता मंगेशकर ने गाया है।  

मेरे भइया मेरे चंदा - काजल

यह गाना सुपरहिट फिल्म काजल का है, जिसमें मीना कुमारी, धर्मेंद्र, राज कुमार, पद्मिनी, हेलेन, दुर्गा खोटे और टुनटुन जैसे कई दिग्गज अभिनेता थे।

बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा-  रेशम की डोर

धर्मेंद्र की ‘रेशम की डोरी’ फिल्म का यह गाना न सिर्फ भावनात्मक है बल्कि फिल्म में इसका काफी महत्व भी है।  

मेरी प्यारी बहनिया बनेगी दुल्हनिया-  सच्चा झूठा

यह गाना फिल्म सच्चा झूठा का है जो साल 1970 में आई थी। इस गाने को राजेश खन्ना पर पिक्चराइज किया गया है और इसे किशोर कुमार ने गाया है।

चंदा रे मेरे भैया से कहना - चंबल की कसम

फिल्म चंबल की कसम (1979) का यह गाना है। जो बहने अपने भाइयों से दूर हैं वे यह गाना उन्हें डेडिकेट कर सकती हैं।  

राखी धागों का त्योहार - राखी

यह गाना अपने जमाने का हिट गाना था। यह गाना राखी फिल्म का है जो साल 1962 में आई थी। इसमें अशोक कुमार और वहीदा रहमान ने प्रमुख भूमिकाएँ निभाईं।

इसे समझो ना रेशम का तार भैया - तिरंगा

सन 1993 में आई मशहूर फिल्म तिरंगा का यह गाना भी रक्षा बंधन पर्व पर खूब सुना जाता है। इसे गया है साधना सरगम ने और इसे संगीत दिया था लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने।

अबके बरस भेजो - बंदनी

यह गाना 1962 में रिलीज हुई फिल्म बंदनी का है। इस गाने में भाई बहन के बीच दूरी के दर्द को दर्शाया गया है।

देख सकता हूँ मैं - मजबूर

यह गाना 1974 में रिलीज हुई फिल्म मजबूर का है। यह गाना भी भाई बहन के प्रेम की डोर को मजबूती देने वाला गाना है।

GO TOP