कर्नाटक में बनेगी भाजपा सरकार! कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के 12 MLA ने दिया इस्तीफ़ा

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
कर्नाटक में बनेगी भाजपा सरकार! कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के 12 MLA ने दिया इस्तीफ़ा

लोकसभा चुनाव में ज़बरदस्त सफलता हासिल करने के बाद से ही ऐसी संभावना जताई जा रही थी की कर्नाटक की कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार गिर जायेगी और भाजपा पुनः वहां सरकार बना लेगी। अब तेजी से बदल रहे घटनाक्रम के अनुसार वो समय नज़दीक आता नजर आ रहा है।

कुमारस्वामी सरकार पर संकट के बादल गहरा गए हैं। खबरों के अनुसार जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार में शामिल 12 विधायकों के इस्तीफ़ा देने की खबरें आ रही हैं। अगर वे 12 विधायक सच में ऐसा करते हैं तो कुमारस्वामी सरकार खतरे में आ जाएगी और भाजपा के लिए सरकार बनाने का रास्ता साफ़ हो जाएगा।

कर्नाटक विधानसभा में कुल मिला कर 224 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए बहुमत की संख्या 113 हैं। भाजपा के पास अभी 105 विधायक हैं। वहीं कांग्रेस तथा जेडीएस के पास कुल 117 विधायक हैं।

पिछले दिनों दो कांग्रेस विधायकों के इस्तीफ़ा देने और एक विधायक को निष्कासित किये जाने की वजह से गठबंधन का आंकड़ा 114 हो गया था। वहीं भाजपा पहले से ही ऐसे दावे कर रही है की उनके सम्पर्क में गठबंधन के 8 विधायक हैं। ऐसी स्थिति में कुमार स्वामी सरकार के दिन अब गिने चुने बचे जान पड़ते हैं।

बता दें की वर्ष 2008 में भी कुछ ऐसी ही स्थिति उत्पन्न हुई थी जिसके बाद 8 जेडीएस विधायकों ने इस्तीफ़ा दिया था और फिर भाजपा ने उन्हें अपने चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़वाया था।  उन आठ में से 5 विधायकों ने जीत दर्ज की थी और तब भाजपा ने बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल कर लिया था।

GO TOP