दिल्ली विधानसभा जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बनाया ये मास्टर प्लान

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
दिल्ली विधानसभा जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बनाया ये मास्टर प्लान

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है और इसके बाद से ही सभी राजनैतिक पार्टियाँ अपने अपने चुनाव प्रचार अभियान की तैयारी में लग गई हैं। इस चुनाव के लिए भाजपा ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इस बार चुनाव में भाजपा दिल्ली में व्यापक चुनाव प्रचार अभियान चलाएगी। पूरे प्रचार में भाजपा छोटी-बड़ी करीब पांच हजार जनसभाएं करेगी। इन चुनावी सभाओं को भाजपा के केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री से लेकर भोजपुरी फिल्म स्टार तक संबोधित करने वाले है।

दिल्ली में नामांकन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद दिल्ली में भाजपा के सभी राष्ट्रीय कार्यकारणी के लोग प्रचार प्रसार में जुट जाएंगे। दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीट हैं जिसमे हर एक विधानसभा सीट में भाजपा प्रतिदिन 4 से 5 रैलियाँ करेगी। दिल्ली की प्रदेश भाजपा ने पीएम मोदी से 10 रैलियों को संबोधित करने की मांग की है परन्तु अभी तक सिर्फ 3 सभाओं को ही अनुमति मिली है।

जानकारी के अनुसार इस चुनाव में कई वरिष्ठ नेताओं ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ भाजपा के 100 नेताओं को चुनाव प्रचार का हिस्सा बनने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री भी इस चुनाव प्रचार में हिस्सा बनने वाले है। दिल्ली भाजपा के अनुसार 100 नेताओं को करीब 3 से 4 छोटी बड़ी रैलियों एवं सार्वजनिक बैठकों में शामिल होकर संबोधित करना होगा। भाजपा की प्राथमिकता है कि वे पीएम मोदी की जनसभाएं ज्यादा करवाए।

ग़ौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने चुनाव में हिस्सा लिया और 67 सीट जीतकर एक इतिहास रच दिया तो इस चुनाव में भाजपा को सिर्फ 3 सीट पर जीत मिली थी और कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। बता दें की इस बार दिल्ली में चुनाव 8 फरवरी को है और चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आने वाले हैं।

GO TOP