शादी से पहले अजितेश कुमार अपनी पत्नी साक्षी मिश्रा को बुलाता था बहन

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
शादी से पहले अजितेश कुमार अपनी पत्नी साक्षी मिश्रा को बुलाता था बहन

देश की सभी मीडिया एक ही मुद्दे को दिखा रही है जो है "साक्षी और अजितेश" की प्रेम कहानी की है। बता दें कि साक्षी बरेली विधानसभा के भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ़ पप्पू भरतौल की बेटी है। पिछले कई दिनों से इस पूरे मुद्दे पर कई नए नए खुलासे हो रहे है।

अभी हाल ही में एक नई बात सामने आयी है जिसमे पता चल रहा है कि अजितेश साक्षी को शादी से पहले बहना कह कर संबोधित करता था। दरअसल सोशल मीडिया पर एक स्क्रीन शॉट वायरल हो रहा है जिसमे साक्षी मिश्रा उर्फ़ (शीनू मिश्रा साक्षी का घर का नाम है) ने अजितेश की एक फोटों पर शादी से पहले कमेंट किया था। कमेंट में साक्षी ने लिखा 'बेस्ट पिक यो यो...', साक्षी के इस कमेंट के बाद अजितेश ने साक्षी को मेंशन करके लिखा 'थैंक्स बहना'।

इन सब विवादों के बीच इन दोनों की लोकप्रियता भी बढ़ रही है इन दोनों को सोशल मीडिया पर भी खूब फॉलो किया जा रहा है। इन सभी का फायदा उठाने के लिए कई सोशल मीडिया यूजर ने साक्षी के नाम से कई सारे फेक ट्विटर अकाउंट बना लिए है।

इन फेक अकाउंट पर रोक लगाने के लिए साक्षी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके इन फेक अकाउंट को इग्नोर करने की अपील की है। साक्षी ने अपने पिता के विरुद्ध शादी करके जो कदम उठाया है उसके बाद से वह मीडिया और सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा चर्चा में आ गयी है और उसके हर एक ट्वीट पर कुछ लोग समर्थन कर रहे है तो कई लोग इसका विरोध करते हुए भद्दे भद्दे कमेंट कर रहे है। आप यह कह सकते हो कि अब साक्षी के समर्थन में कम और विरोध में ज्यादा लोग है।

साक्षी ने अपना ट्विटर अकाउंट 2015 में इस (i_ sakshimishra) यूजर नेम के साथ बनाया था। अपने इस ट्विटर अकाउंट पर डॉटर ऑफ बीजेपी एमएलए राजेश, ऑफिसियल अकाउंट लिखा है। अब ट्विटर यूजर ने इस मुद्दे का फायदा उठाते हुए अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए कई फैंस अकाउंट भी बना लिए है।

GO TOP