कई विदेशी लड़कों ने भारतीय लड़की को दिल दिया है। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ने वाला है वह है ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर क्रिकेट खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल का। ख़बरे हैं कि पिछले दो सालों से ग्लेन मैक्सवेल भारतीय मूल की एक लड़की को डेट कर रहे हैं।

भारतीय मूल की विनी रमन और ग्लेन मैक्सवेल पिछले दो सालों से रिलेशनशिप में हैं। मैक्सवेल विनी रमन से शादी करना चाहते है। लेकिन अभी उनकी शादी की तारीख की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अब यदि भारतीय मूल की लड़की विनी रमन से ग्लेन मैक्सवेल शादी करते हैं तो वह ऑस्ट्रेलिया के शॉन टैट के पश्चात् दूसरे ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी बन जाएंगे जिन्होंने भारतीय मूल की लड़की से शादी की है।

View this post on Instagram

Instagram vs Reality 😂 (swipe left) #babywhisperer

A post shared by VINI (@vini.raman) on

गौरतलब है की वर्ष 2014 में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टेट ने भारतीय मूल की सिंघा से शादी की थी। दोनों एक दूसरे से आईपीएल पार्टी में मिले थे। ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन रिलेशनशिप में हैं। विनी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहती है। इंस्टाग्राम प्रोफाइल के अनुसार वह पेशे से फार्मासिस्ट हैं। इतना ही नहीं विनी रामन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने ब्वॉयफ़्रेंड मैक्सवेल के साथ कई तस्वीरें भी डाली हैं।

कुछ दिन पहले यह कपल ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड के अवॉर्ड सेरेमनी में भी एक साथ स्पॉट हुए थे। इस समय ग्लेन मैक्सवेल इंग्लैंड में टी-20 ब्लास्ट में लंकाशायर के लिए खेल रहे है। वर्ल्ड कप में मैक्सवेल खराब फॉर्म से गुजर रहे थे।