पिछले दिनों हैदराबाद में एक महिला डॉक्टर के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था उसके बाद उसे जिंदा जला दिया गया था। इस घटना ने पूरे देश को स्तब्ध करके रख दिया है। ऐसा ही दो वारदाते बिहार के बक्सर और समस्तीपुर में सामने आई है।

बक्सर: युवती से रेप के बाद गोली मारी और फिर उसे आग लगा दिया

बिहार के बक्सर में एक युवती के साथ कुछ लोगों ने पहले तो सामूहिक बलात्कार किया उसके बाद उसे गोली मारी जिसके कारण युवती ने दम तोड़ दिया और फिर उसे जला दिया गया। जानकारी के अनुसार यह घटना बिहार के बक्सर इलाके के इटाढ़ी थाना क्षेत्र की है। इस घटना को छुपाने के लिए अपराधियों ने युवती की लाश को जलाने की कोशिश की थी।

पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मोके पर पहुंची युवती के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में डॉक्टर ने युवती के साथ रेप की पुष्टि की है। घटना की जानकारी चौकीदार ने दी है।

पुलिस के अनुसार युवती को कुछ इस तरह जलाया गया है कि उसकी शिनाख़्त भी नहीं पायी है। उसके साथ बलात्कार करने के बाद उसे गोली मारी गई थी। पुलिस को मौके पर गोली का एक खाली खोल भी मिला है। डॉक्टर के अनुसार यह घटना पिछले 24 घंटो के अंदर ही हुई है।

समस्तीपुर: युवती का अधजला शव बरामद

बिहार के समस्तीपुर में भी एक इसी प्रकार के दिल दहला देने वाले घटना की खबर आई है। समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के दमदौली चौर गांव में तंबाकू के खेत के पास एक युवती का अधजला शव मिला। युवती की पहचान नहीं हुई है, परंतु हाथ में चूड़ियां और लहठी होने से कहा जा रहा है की युवती (20-22 वर्ष) नवविवाहिता है युवती का शव अद्र्घनग्न स्थिति में मिला है पर अभी उसके साथ बलात्कार हुई है या नहीं यह साफ़ नहीं है।

बता दे कि पिछले कुछ दिन में इस तरह की कई घटना हुई है। इन सभी घटनाओं को आप पढ़ सकते है।

  1. हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई बलात्कार और हत्या की घटना।
  2. इंदौर में 6 साल की सोती हुई बच्ची के साथ रेप और फिर उसकी हत्या।
  3. उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में भाई ने अपनी बहन और भांजी के साथ बलात्कार कर हत्या कर दी।