हैदराबाद: महिला डॉक्टर प्रियंका रेड्डी का रेप कर जिन्दा जलाया, मोहम्मद पाशा ने दिया घटना को अंजाम?

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
हैदराबाद: महिला डॉक्टर प्रियंका रेड्डी का रेप कर जिन्दा जलाया, मोहम्मद पाशा ने दिया घटना को अंजाम?

हैदराबाद से एक 27 वर्षीय युवती के रेप करने के बाद जला कर मारने की दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यह वारदात हैदराबाद के बाहरी इलाके शादनगर में तब हुई जब प्रियंका रेड्डी नाम की महिला पशु चिकित्सक की स्कूटी पंक्चर हो गई।

मीडिया में इस घटना को लेकर आई ख़बरों के अनुसार प्रियंका गच्चीबाउली इलाके में काम के लिए रोजाना जाती थी। इसी दौरान वो अपनी स्कूटी को टोंडुपल्ली टोल प्लजा के पास पार्क कर के कैब से ऑफिस गई थी। जब प्रियंका वापिस आई तह अपनी स्कूटी को पंक्चर पाया।

स्कूटी को पंक्चर देख कर प्रियंका ने सोचा की स्कूटी वहीं छोड़ कर कैब से घर लौटेगी। पर टोल प्लाजा पर कुछ लोगों ने पंक्चर ठीक कराने का ऑफ़र दिया और वे स्कूटी ले गए। इसके बाद प्रियंका ने अपनी बहन भाव्या को कॉल किया।  इस कॉल के दौरान प्रियंका घबराई हुई लग रही थी। प्रियंका ने अपनी बहन को कॉल पर बताया की उन्हें अकेले सड़क पर खड़ा होने में डर लग रहा है, अचानक से कुछ लोग दिख रहे हैं और ट्रक वैगरह लग गया है।

इतना सब होने के बाद प्रियंका ने थोड़ी देर बाद फ़ोन कर की बात कह कर फोन काटा। पर इसके बाद से उनका फोन स्विच ऑफ़ आने लगा। फोन स्विच ऑफ आता देख प्रियंका के परिवार के लोग टोल प्लाजा के आस पास उसे तलाशने पहुँच गए और उसके नहीं मिलने पर स्थानीय पुलिस स्टेशन में प्रियंका की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई।

शादनगर पुलिस स्टेशन इलाके में एक अंडर कंस्ट्रक्शन पुल के नीचे एक अधजली लाश मिलने की सूचना गुरूवार की सुबह पुलिस को मिली जिसके बाद प्रियंका के परिजनों ने सैंडिल और स्कॉर्फ़ से उसकी पहचान की।

जहाँ से प्रियंका की लाश मिली उससे 100 मीटर की दूरी पर प्रियंका के अंतःवस्त्र भी बरामद हुए है जिससे यह पता चलता है की हत्या करने से पहले प्रियंका का रेप भी किया गया होगा। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में प्रियंका के साथ रेप होने की पुष्टि नहीं की है।

सोशल मीडिया पर इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी का नाम मोहम्मद पाशा बताया जा रहा है। इससे जुड़ी कई ट्वीट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

GO TOP