तीनों खान को पछाड़ अक्षय कुमार सर्वाधिक कमाई करने वाले सेलेब्स की लिस्ट में अकेले भारतीय

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
तीनों खान को पछाड़ अक्षय कुमार सर्वाधिक कमाई करने वाले सेलेब्स की लिस्ट में अकेले भारतीय

एक और नया रिकॉर्ड बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने बनाया है जिसमे वह भारत के हाईएस्ट पेड सेलिब्रिटी बन गये है। फोर्ब्स ने एक लिस्ट जारी की है और इस लिस्ट में अक्षय दुनिया के हाईएस्ट पेड सेलेब्रिटीज (2019) में एकलौते भारतीय एक्टर के तौर पर शामिल हुए हैं। इस लिस्ट में सिंगर टेलर स्विफ्ट पहले नंबर पर है और अक्षय इस लिस्ट में 35वें रैंक पर मौजूद हैं।

अक्षय को फोर्ब्स मैगजीन ने भारत का सबसे अधिक कमाई करने वाला सेलिब्रिटी बताया है। इस  मैगजीन के अनुसार, अक्षय कुमार ने जून 2018-जून 2019 में 444 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही अक्षय ने इंटरनेशनल स्टार्स रिहाना, स्कारलेट जोहानसन,जैकी चैन, ब्रैडली कूपर को पीछे छोड़ दिया है। बता दे कि ब्रैंड एंडोर्समेंट के जरिए भी अक्षय कुमार की कमाई का कुछ हिस्सा आता है। आजकल वह अलग अलग कैटेगिरी के 20 से अधिक ब्रैंड्स को एंडोर्स भी कर रहे हैं।

जानकारी दे दें कि अक्षय कुमार की कई फिल्में जल्द आने वाली हैं। वह इंडस्ट्री के सबसे बिजी स्टार्स में से एक हैं। उनकी आगामी फिल्मों में हाउसफुल 4, मिशन मंगल, लक्ष्मी बॉम्ब, गुड न्यूज, सूर्यवंशी आदि हैं। यह सभी फिल्में बड़े बैनर के तले बन रही हैं। इस साल 15 अगस्त के दिन उनकी फिल्म मिशन मंगल रिलीज होने वाली है। इसी साल हाउसफुल 4 और गुड न्यूज भी रिलीज होंगी।

अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2019 में रिलीज हुई है। इसने बॉक्स ऑफिस पर बहुत कमाई की। इसके अलावा  पिछले साल अक्षय की गोल्ड, 2.0, पैडमैन रिलीज हुई थी। इन फिल्मों ने भी अच्छा खासा कारोबार किया था।

GO TOP